03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मुरादाबाद : महिला पर जानलेवा हमले में तीन भाइयों को 10 साल की सजा सुनाई

एफएनएन, मुरादाबाद: जनपद संभल में महिला पर जानलेवा हमला करने में कोर्ट ने तीन भाइयों को 10-10 साल के कारावास की सजा सुनाई है। मुरादाबाद में एडीजे-13 जितेन्द्र सिंह ने साक्ष्य के आधार पर दोषी मानते हुए प्रत्येक पर 35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

थाना हयातनगर जोकि अब संभल जिला में ग्रामीण महिला पर लाठी-कुल्हाड़ी से हमला करने का मामला 31 अगस्त 2008 का है। हयातनगर थाने के गांव लहार शीश निवासी गामा सिंह ने यह मुकदमा कायम कराया था। तहरीर में कहा गया कि गांव के मलखान सिंह ने अपनी भैंस चुगने के लिए गामा सिंह के बाजरे के खेत में छोड़ दी। वादी ने इसका विरोध किया। इस पर खफा मलखान सिंह अपने दोनों भाई हरदेव व महीपाल सिंह को बुला लाया। लाठी-कुल्हाड़ी लिए तीनों भाइयों ने गामा व उसकी पत्नी कृष्णा पर हमला कर किया। जिससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

पुलिस ने जानलेवा हमले में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। केस की सुनवाई एडीजे कोर्ट-13 में चली। लंबी सुनवाई करते हुए अदालत ने वादी व चश्मदीद गवाहों के बयान के आधार पर आरोपियों को दोषी करार दिया। अपर डीजीसी मुनीश भटनागर ने बताया कि अदालत ने दोषी भाइयों को 10-10 साल की सजा और 35-35 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।

Hot this week

Girdhari Sahu की पहली शादी से अनजान थीं रेखा आर्य, पति पर लगे आरोपों की जांच करेगी 10 सदस्यीय SIT

एफएनएन, देहरादून : Girdhari Sahu उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण...

CJI Kumaon Zone की नई कार्यकारिणी घोषित, अशोक अग्रवाल अध्यक्ष और सौरभ अग्रवाल उपाध्यक्ष नियुक्त

एलएससी इंफ्राटेक लिमिटेड के निदेशक सौरभ अग्रवाल को मिली...

Topics

Bail is Rule है, जेल एक अपवाद : पीके गोस्वामी

एफएनएन, मुरादाबाद : Bail is Rule बार एसोसिएशन एंड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img