03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

भारत के डी. गुकेश फीडे विश्व शतरंज के नए बादशाह, चीन के वर्ल्ड चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर रचा इतिहास

Spread the love

18 वर्षीय गुकेश ने गैरी कास्पारोव का रिकार्ड तोड़ सबसे कम उम्र में कर दिखाया हैरत अंगेज कारनामा,  13 साल से भी कम उम्र में बन गए थे ग्रेंड मास्टर

विश्व शतरंज के नए बादशाह डी. गुकेश

 

फ्रंट न्यूज नेटवर्क/सिंगापुर/Sports: भारतीय ग्रैंडमास्टर डी गुकेश ने गुरुवार को 14वें और अंतिम दौर में चीन के मौजूदा विश्व चैंपियन डिंग लिरेन को हराकर फीडे विश्व शतरंज चैंपियनशिप जीत ली है। 18 वर्षीय गुकेश ने सबसे कम उम्र में उन्होंने यह अनूठा कारनामा कर दिखाते हुए नया इतिहास रच दिया है।

नए फीडे विश्व चैंपियन डी. गुकेश

आखिरी 14वें दौर की बाजी की शुरुआत में गुकेश के 6.5 अंक थे। मजबूत लिरेन की चालों से अंतिम बाजी भी ड्रॉ की तरफ बढ़ती दिख रही थी लेकिन तभी लिरेन की एक गलती उनके लिए बहुत भारी पड़ गई और गुकेश को जीत दिला गई। भारतीय युवा ग्रैंड मास्टर ने लिरेन को 7.5-6-5 से हराकर विश्व खिताब अपने नाम किया। 12 साल के लंबे अंतराल के बाद किसी भारतीय ग्रैंड मास्टर ने इस खिताब पर कब्जा जमाने में कामयाबी हासिल की है।

लिरेन और गुकेश के बीच आखिरी 14वें दौर की बाजी

पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को पिछले साल ही हराया था

गुकेश ने 18 साल आठ महीने 14 दिन की उम्र में विश्व चैंपियन बनकर रूस के गैरी कास्पारोव का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 22 वर्ष छह महीने 27 दिन की उम्र में य़ह खिताब जीता था।

करिश्माई जीत के बाद लिरेन से हाथ मिलाते डी.गुकेश

गुकेश से पहले भारत के विश्वनाथन आनंद (2000-2002 और 2007-2013) विश्व शतरंज चैंपियन रहे। गुकेश के लिए साल का अंत शानदार रहा है। इस साल उन्होंने कैंडिडेट्स 2024 टूर्नामेंट और शतरंज ओलंपियाड जैसे टूर्नामेंट्स में भी खिताबी जीत दर्ज की हैं। उन्होंने पिछले साल पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को पछाड़कर 36 साल बाद पहली बार देश के शीर्ष रैंकिंग खिलाड़ी के रूप में प्रवेश किया था।

वर्ल्ड चैंपियन मैग्नस कार्लसन, ग्रेट विशी आनंद को भी चौंका    चुके हैं

अक्तूबर 2022 में गुकेश एमचेस रैपिड टूर्नामेंट में नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन के पांच बार के विश्व चैंपियन बनने के बाद से उन्हें हराने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। अगस्त 2023 की रेटिंग सूची में गुकेश 2750 की रेटिंग तक पहुंचने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। पिछले साल विश्व कप में मैग्नस कार्लसन से हारने से पहले क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे थे। सितंबर 2023 की रेटिंग सूची में, गुकेश ने आधिकारिक तौर पर विश्वनाथन आनंद को शीर्ष क्रम के भारतीय खिलाड़ी के रूप में पीछे छोड़ दिया। 37 वर्षों में पहली बार गुकेश ने शीर्ष क्रम के भारतीय खिलाड़ी का तमगा छीनकर पांच बार के वर्ल्ड चैंपियन विश्वनाथन आनंद को भी चौंकाया था।

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img