03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

फरीदपुर के युवक ने नोएडा में पश्चिम बंगाल की युवती को प्रेम जाल में फंसाकर किया निकाह, ससुराल में गैंगपेप

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। थाना व कस्बा फरीदपुर के एक युवक ने नोएडा में पश्चिम बंगाल की युवती को प्रेम प्रसंग में फंसाकर उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती के दबाव पर निकाह तो कर लिया लेकिन फरीदपुर में ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। सामूहिक दुष्कर्म भी किया गया। पीड़िता ने पति सहित चार ससुरालियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और शारीरिक-नानसिक उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।

पश्चिम बंगाल की रहने वाली युवती नोएडा के निजी हॉस्पिटल में नौकरी करती थी। वहीं उसकी मुलाकात फरीदपुर के रहने वाले युवक से हुई। युवक ने उसे निकाह का झांसा देकर प्रेम प्रसंग में फंसा लिया। उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। युवती ने जब निकाह करने को कहा तो आरोपी ने मना कर दिया। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उससे निकाह कर लिया।

कई बार गर्भपात भी कराया
आरोप है कि निकाह के बाद ससुरालवाले उसे प्रताड़ित करने लगे। ससुरालवालों ने कई बार उसका गर्भपात कराया। उसे घर से निकाल दिया, तब वह अपने मायके चली गई। 20 अक्तूबर को विवाहिता वापस ससुराल आई। आरोप है कि पति और ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। सास ने धमकी दी कि वह उसके बेटे का पीछा छोड़ दे नहीं तो उसका दुष्कर्म करवाएंगे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति, ससुर, सास सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Bitcoin Fraud Case में ED का बड़ा एक्शन: देहरादून, दिल्ली और रुड़की में छापेमारी

एफएनएन, देहरादून : Bitcoin Fraud Case उत्तराखंड के देहरादून...

Haridwar Murder case: जमीन विवाद में सुपारी देकर कराई गई रवि चौहान की हत्या

एफएनएन, उत्तराखंड : Haridwar Murder Case चर्चित रवि चौहान...

Tehri Road Accident : खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौके पर मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Tehri Road Accident टिहरी गढ़वाल जिले...

Topics

Tehri Road Accident : खाई में गिरी गाड़ी, 8 लोगों की मौके पर मौत

एफएनएन, उत्तराखंड : Tehri Road Accident टिहरी गढ़वाल जिले...

UP Board Result 2026: 10वीं-12वीं का रिजल्ट आज शाम 4 बजे जारी

एफएनएन, उत्तर प्रदेश : UP Board Result 2026 माध्यमिक...

Badrinath Dham के कपाट खुले, भक्ति और श्रद्धा के बीच उमड़ा आस्था का सैलाब

एफएनएन, बदरीनाथ : Badrinath Dham के कपाट गुरुवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img