03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पौड़ीः बारातियों से भरी मैक्स कार करीब 200 फीट गहरी खाई में गिरी , 3 की मौत, 10 लोग घायल

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, पौड़ी : उत्तराखंड के पौड़ी में से एक दर्दनाक घटना सामने आ रही है। दरअसल, जिले के लैंसडाउन तहसील क्षेत्र में बारातियों से भरी मैक्स कार करीब 200 फीट गहरी खाई में गिर गई। वहीं, इस दुर्घटना में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। साथ ही 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान वाहन में चालक समेत कुल 15 लोग सवार थे। इसमें 2 बच्चे भी शामिल है जिनकी सुरक्षित होने की सूचना मिली है। इस घटना की सूचना पर विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी और लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत हॉस्पिटल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना।

प्राप्त सूचना के मुताबिक गुनियाल गांव निवासी रोहित गुसाईं की बीते शुक्रवार को शादी थी। इसके चलते बसड़ा गांव से बीती शाम को दुल्हन की विदाई हुई। इसी दौरान बारातियों से भरी मैक्स कार सिसल्डी-सिलवाड़ मोटर मार्ग पर नौगांव के पास खाई में जा गिरी। इस घटना की सूचना पर लैंसडाउन एसडीएम शालिनी मौर्य, पुलिस व एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई। वहीं, मौके पर पहुंची टीमों ने स्थानीय युवाओं के सहयोग से घायलों को गहरी खाई से बाहर निकाला। बताया गया कि इस हादसे में तीन बारातियों मुकेश सिंह (35 वर्ष) निवासी गुनियाल, दूल्हे की मौसेरी बहन नूतन (35 वर्ष), धीरज सिंह (65 वर्ष) निवासी गुनियाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान वाहन में सवार दो बच्चे सुरक्षित बताए गए है। वहीं इस हादसे में घायलों को उपचार के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया गया है। जहां उनका उपचार चल रहा है।

वहीं, इस घटना की सूचना पर लैंसडाउन विधायक दिलीप रावत अस्पताल पहुंचे और उन्होंने डॉक्टरों को घायलों को उचित उपचार के लिए निर्देशित किया। इस दौरान अस्पताल में लोगों का आक्रोश भी देखने को मिला। बताया गया कि लोग सड़क की खस्ताहालत को लेकर आक्रोशित हो रहे थे। इस दौरान लैंसडाउन विधायक के द्वारा लोगों को काफी समझाने पर माहौल को शांत किया गया। बता दें कि इस घटना में घायलों से मिलने के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भी अस्पताल पहुंची और घायलों का हालचाल जाना।

यह भी पढ़ें- दवा लेने बरेली गए फतेहगंज पश्चिमी के युवक की आंवला में पेड़ पर लटकी मिली लाश, हत्या की आशंका

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...

Topics

Yamunotri धाम में आस्था के नाम पर बढ़ रहा यमुना नदी का प्रदूषण

एफएनएन, उत्तरकाशी : Yamunotri Yamuna चारधाम यात्रा के दौरान...

Badrinath Highway पर पलटी चारधाम यात्रियों की बस, 7 घायल

एफएनएन, ऋषिकेश : Badrinath Highway उत्तराखंड के बदरीनाथ हाईवे...

Shubhendu Adhikari बने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री

एफएनएन, कोलकाता : Shubhendu Adhikari बीजेपी विधायक दल के...

Champawat प्रकरण पर कांग्रेस का सरकार पर हमला, न्यायिक जांच की मांग

एफएनएन, देहरादून : Champawat प्रकरण को लेकर कांग्रेस ने...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img