03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

साइबर हमलों की काट नहीं ढूंढ पाया उत्तराखंड, 72 वेबसाइटें ऑडिट में मिली थीं ‘असुरक्षित’

Spread the love

बड़े साइबर अटैक के बाद पिछले 24 घंटे से ठप हैं 90 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट्स, कामकाज रुका

एफएनएन ब्यूरो, देहरादून। उत्तराखंड राज्य में भले ही आईटी के क्षेत्र में तीव्र प्रगति देखी जा रही हो लेकिन अचानक होने वाले साइबर हमलों की काट ढूंढने में सरकारी तंत्र के इंतजामात नाकाफी ही रहे हैं। आईटीडीए के विशेषज्ञ सरकारी विभागों को अक्सर चेताते भी रहते हैं लेकिन विभागों के जिम्मेदार आला अफसर इस तरफ ध्यान ही नहीं दे रहे हैं।

पिछले साल जुलाई माह में आईटीडीए स्टेट डाटा सेंटर से कोषागार निदेशालय का साढ़े तीन लाख कर्मचारियों, पेंशनरों और उनके आश्रितों का 22 दिन का डाटा गायब हो गया था। तीन दिन तक प्रयास करने के बाद भी आईटीडीए के विशेषज्ञ इस डाटा को रिकवर नहीं कर पाए थे। गनीमत यह जरूर रही थी कि कोषागार निदेशालय के पास इसका बैकअप था।

इस साल भी आईटीडीए के सिक्योरिटी ऑडिट में 72 सरकारी वेबसाइटों को हैकिंग और साइबर हमलों से स्मार्ट अंदाज में निपट पाने के लिहाज से असुरक्षित माना गया था। बावजूद इसके सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात नहीं किए गए।

आईटीडीए के विशेषज्ञ सभी विभागों को लगातार सिक्योरिटी इंतजाम पुख्ता करने और सभी सरकारी विभागों का डाटा स्टेट डाटा सेंटर के अलावा देश के अन्य डाटा सेंटरों में भी सुरक्षित रखवाने की हिदायतें दे रहे हैं लेकिन विभागीय उच्चाधिकारी इसकी मंजूरी देने को तैयार नहीं हैं। इसी का दुष्परिणाम उत्तराखंड में पहली बार इतने बड़े स्तर पर साइबर हमले के रूप में सामने आया है। अनुमान है कि इस बड़े संकट से पूरी तरह बाहर निकलने में अभी एक-दो दिन का समय और लग सकता है। हालांकि आईटी विभाग के अफसरों का कहना है कि जल्द सभी व्यवस्थाएं सुचारू हो जाएंगी।

ज्ञात रहे कि गुरुवार सुबह बड़े साइबर अटैक में यूके स्वान समेत उत्तराखंड की 90 से ज्यादा सरकारी वेबसाइट ठप हो गई थीं और सरकारी कामकाज पिछले 24 घंटे से भी ज्यादा समय से बाधित है। हालांकि विशेषज्ञों की टीमें साइबर हमले के बड़े नुकसान से अहम सरकारी डाटा और गोपनीय जानकारियों को बचाने में कामयाब रही हैं। यूके स्वान को तो गुरुवार रात विशेषज्ञों ने चालू कर भी दिया था लेकिन कुछ देर बाद यह फिर ठप हो गया। विशेषज्ञों का कहना है कि साइबर अटैक के दुष्प्रभावों से पूरी तरह उबरने में अभी एक-दो दिन का वक्त और लग सकता है।

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img