03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

दिल्ली में ₹2000 करोड़ की खतरनाक ड्रग्स बरामद, इंटरनेशनल स्मगलिंग गैंग के चार तस्कर गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को मिली बड़ी कामयाबी, 562 किलो कोकीन और 40 किलो मेरवाना बरामद

एफएनएन ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने बुधवार शाम मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक इंटरनेशनल गिरोह का पर्दाफाश कर 562 किलो कोकीन और 40 किलो मेरवाना बरामद किया है। पुलिस ने इस गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थों की कीमत 2000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा बताई जा रही है।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, बुधवार शाम इंटरनेशनल ड्रग्स स्मगलिंग गैंग के पकड़े गए चारों तस्करों के कब्जे से 562 किलो से ज्यादा की कोकीन और 40 किलो मेरवाना बरामद की गई है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 2 हजार करोड़ रुपये से भी ज्यादा आंकी गई है। पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा है। दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल फिलहाल नार्को-टेरर एंगल की भी जांच कर रही है।

कोकीन आखिर इतनी भारी मात्रा में राजधानी में कैसे आई? इस गिरोह का कनेक्शन किन-किन लोगों से है? इस गिरोह का सरगना कौन है? ऐसे कई सवालों के जवाब तलाशने के लिए दिल्ली पुलिस पकड़े गए आरोपियों से सख्ती से पूछताछ कर रही है।

Hot this week

उत्तराखंड में SIR पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, मनोज रावत बोले- 13.85 लाख वोट काटे गए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand SIR कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष...

Uttarakhand में डॉक्टरों की सैलरी बढ़ी , पहाड़ों में Senior Resident को अब ₹1.10 लाख वेतन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand की पुष्कर सिंह धामी सरकार...

Jwalapur में तेज रफ्तार बस का कहर, ऑटो और 4 कारों को मारी टक्कर; चालक का हाथ कटा

एफएनएन, हरिद्वार : Jwalapur क्षेत्र में सोमवार को एक...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img