03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अपने अंदर भगत सिंह को जिन्दा रखे हर भारतीय, तभी बचेगा भारत: रमेश गौतम


समाज के जागरूक प्रहरी वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र अटल को दिया गया भगत सिंह स्मृति सम्मान

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में शनिवार को मॉडल टाउन स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में भगत सिंह की 117 वीं जयंती पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि साहित्यकार रमेश गौतम ने कहा देश के हर व्यक्ति को अपने अंदर भगत सिंह को जिंदा रखना जरूरी है तभी देश की रक्षा हो सकती है।

इस अवसर पर देश प्रेम, देश भक्ति को अपने अंदर जिंदा रखने वाले समाज के जागरूक प्रहरी और वरिष्ठ पत्रकार वीरेन्द्र कुमार “अटल” को भगत सिंह स्मृति सम्मान से नवाज़ा गया। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि इतिहासकार रणजीत पाँचाले ने कहा कि भगत सिंह ने मात्र 24 वर्ष की कम उम्र में देश के लिए जितने बड़े-बड़े काम कर दिए, उन्हें कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा। अध्यक्षता कर रहे साहित्य भूषण सुरेश बाबू मिश्रा ने कहा कि भगत सिंह जैसा बड़ा सामाजिक विचारक और वीर योद्धा आज तक पैदा नहीं हुआ।

पत्रकार निर्भय सक्सेना ने शहीदे आज़म सरदार भगत सिंह को भारत रत्न प्रदान करने संबंधी प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने का सुझाव दिया, जिसका सबने समर्थन किया और सराहना भी की। संचालन क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने किया।

इससे पूर्व समारोह का प्रारंभ माँ शारदे की वंदना से अरुणा सिन्हा ने किया। सभी का आभार महासचिव प्रदीप माधवार ने व्यक्त किया।
कार्यक्रम में प्रमोद उपाध्याय,सुनील कुमार शर्मा,प्रकाश चंद्र सक्सेना,
प्रीती सक्सेना, संध्या भाटिया, ए. एस. अग्रवाल, अविनाश सक्सेना, संदीप अग्रवाल, वेद प्रकाश सक्सेना, विजय कपूर, राजीव सक्सेना, राजेश प्रकाश,डा. एम.एम.अग्रवाल,रितेश साहनी,कमल भाटिया का विशेष सहयोग रहा।

Hot this week

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img