Tag: Manav Seva club

महाप्राण निराला जी की पावन जयंती और वसंत पंचमी पर बरेली के अनेक साहित्यकार सम्मानित

इन सबको सम्मान स्वरूप हार, शॉल, प्रशस्ति-पत्र और स्मृति चिन्ह समारोह की मुख्य अतिथि अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की चेयरपर्सन श्रीमती श्रुति गंगवार, कार्यक्रम अध्यक्ष कवि राजेश गौड़, विशिष्ट अतिथि रमेश गौतम, डॉ.सुरेश बाबू मिश्रा और क्लब के अध्यक्ष सुरेन्द्र बीनू सिन्हा ने प्रदान किए। रमेश गौतम ने निराला पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत करते हुए उन्हें महान क्रांतिकारी कवि बताया।

नेताजी सुभाष जयंती पर मानव सेवा क्लब ने कराई भाषण, चित्रकला प्रतियोगिता, प्राची-अदिति, अपूर्व-श्रेया विजेता

विचार गोष्ठी में मुख्य वक्ता इतिहासकार श्री रणजीत पांचाले ने कहा कि आजादी के बाद यदि देश में नेताजी का शासन होता तो भारत को एक राष्ट्र न मानने वाले तथा भाषा, जाति या प्रांतीयता के नाम पर बांटने वाले तत्वों का आज अस्तित्व ही नहीं होता।‌‌ नेताजी ने अगस्त 1942 में एक जर्मन पत्रिका में लेख में लिखा था कि स्वाधीन भारत में सभी तरह के विभाजनकारी तत्वों का सख्ती से सफाया कर दिया जाएगा।

पं. राधेश्याम कथावाचक का साहित्य आज भी प्रासंगिक और भविष्य में भी रहेगा

विशिष्ट अतिथि साहित्यकार रमेश गौतम ने कहा कि राधेश्याम कथावाचक का संपूर्ण सृजन महत्वपूर्ण है। राधेश्याम रामायण में अभिव्यक्त उनकी नारी संवेदना बहुआयामी है।

अपने अंदर भगत सिंह को जिन्दा रखे हर भारतीय, तभी बचेगा भारत: रमेश गौतम

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। मानव सेवा क्लब के तत्वावधान में शनिवार को मॉडल टाउन स्थित शहीद भगत सिंह पार्क में भगत सिंह की 117 वीं जयंती पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि साहित्यकार रमेश गौतम ने कहा देश के हर व्यक्ति को अपने अंदर भगत सिंह को जिंदा रखना जरूरी है तभी देश की रक्षा हो सकती है।

मानव सेवा क्लब के समारोह में विश्व प्रसिद्ध शायर प्रो. वसीम बरेलवी ने 10 विशेष शिक्षकों को किया सम्मानित

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। शिक्षक दिवस पर मानव सेवा क्लब की ओर से उत्कृष्ट योगदान करने वाले ऐसे 10 शिक्षकों को स्वर्गीय प्रो. एन. एल. शर्मा शिक्षा सम्मान से सम्मानित किया जो मानसिक रूप से अविकसित बच्चों को बहुत कुछ सिखाने बताने का प्रयास करते हैं।

“हिन्दी ग़ज़ल के राजकुमार थे दुष्यंत: डॉ. नाज़”

मानव सेवा क्लब और शब्दांगन के समारोह में मुरादाबाद के शायर डॉ. कृष्ण कुमार नाज़ को दिया गया दुष्यंत...

बरेली में मानव सेवा क्लब के समारोह में कर्मशील युवा हुए सम्मानित

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। मानव सेवा क्लब की ओर से अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर अपने-अपने क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल करने वाले 8 कर्मशील युवाओं को सम्मानित किया गया।