Tuesday, February 10, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
IMG-20260201-WA0004
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeविविधनानकमत्ता: न्याय पंचायत स्तरीय मिनी कीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

नानकमत्ता: न्याय पंचायत स्तरीय मिनी कीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ

एफएनएन, (गुरबख्श सिंह काका) नानकमत्ता: राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय धुसरा के खेल के मैदान में न्याय पंचायत स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के विभिन्न सरकारी व मान्यता प्राप्त विद्यालयों के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता के प्रथम दिन अंडर- 14 एवं अंडर- 11 में बालक बालिका वर्ग के समस्त व्यक्तिगत स्पर्धाए तथा लंबी कूद ,ऊंची कूद, गोला फेंक ,चक्का फेंक प्रतियोगिताएं संपन्न कराई गई। शानिवार बालक एवं बालिका दोनों वर्गों में कबड्डी खो खो ,समस्त दौड़ संपन्न हुई।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि के रूप में श्री राधे सिंह राणा एवं श्री दयाशंकर शर्मा भूतपूर्व प्रधानाध्यापक तथा मेजबान विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवर सिंह राणा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता श्री खिलानंद अटवाल द्वारा किया गया। संकुल प्रभारी जसौद मेहता द्वारा समस्त प्रतिभागी बच्चों को शालीनता एवं खेल भावना के साथ खेलने तथा निर्णायक शिक्षकों को पारदर्शिता के साथ निर्णय देने हेतु निर्देशित किया।

श्री मुरारी लाल एवं दिनेश चौहान अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा सितारगंज द्वारा अपने संबोधन में प्रतिभागी बच्चों का मनोबल बढ़ाते हुए हमने शुभकामनाएं दी। शिक्षक नेता खिलानंद अटवाल जी द्वारा अपने संचालन में प्रतिभागी बच्चों को खेल के नियमों एवं बच्चों को अनुशासित एवं खेल भावना से खेलने हेतु प्रेरित किया।

लेखा प्रमुख निमाई चंद्र माझी के नेतृत्व में संपूर्ण लेखा टीम का कार्य अति सुंदर रहा। प्रतियोगिता को संपन्न करने के लिए शिक्षक सूरज सक्सेना,नवीन पांडे, रेनू, उपाध्याय ,रुचि सक्सैना ,रेनू, सुमनवती, नरेश सिंह,खजान सिंह, सुरजीत सिंह ,जसपाल सिंह, परमजीत सिंह, फकीर सिंह, जितेंद्र सिंह राणा, आयुष मेहता, पवन कुमार ,योगेश पाठक, मोहित राणा ,सत्य प्रकाश सिंह,राम सिंह यादव, रामकिशोर आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments