03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बरेली में ढही पूर्व मंत्री पप्पू गिरधारी के फॉर्म हाउस की दीवार, मलबे में दबकर दो लोगों की मौत

Spread the love

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। उत्तराखंड सरकार में मंत्री रहे वरिष्ठ भाजपा नेता गिरधारी लाल साहू उर्फ पप्पू गिरधारी के हाफिजगंज थाना क्षेत्र स्थित फॉर्म हाउस में अचानक दीवार ढहने से दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। फार्म हाउस में कोठरी की सफाई के दौरान जर्जर दीवार ढहने से यह हादसा हुआ है। मृतकों में ठेके पर फॉर्म हाउस चला रहे सिख की पत्नी और उनका नौकर शामिल है। ठेकेदार ने पत्नी के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।

हादसे में मरीं फॉर्महाउस के संचालक की पत्नी महिला और उनका  नौकर-फाइल फोटो –

थाना नवाबगंज में पेट्रोल पंप के संचालक सरदार सर्वजीत सिंह ने हाफिजगंज इलाके में स्थित पप्पू गिरधारी के फॉर्म हाउस को कई बरस पहले ठेके पर ले लिया था और खेती करवाते हैं। सोमवार को सर्वजीत की पत्नी परमजीत कौर (53) फार्म हाउस पर गांव धमीपुर के अजयपाल सिंह (31) से सफाई करवा रही थीं। तभी अचानक पुरानी कमजोर दीवार भरभराकर ढह गई। दीवार के मलबे में दोनों ही दब गए।

बगैर पीएम करवाए ले गए पत्नी का शव

दीवार ढहने के बाद आसपास के लोग पहुंचे और मलबे हटाकर दोनों दबे दोनों लोगों को बाहर निकालकर एंंबुलेस से जिला अस्पताल भिजवाया लेकिन डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। सर्वजीत सिंह अपनी पत्नी का शव बिना पोस्टमार्टम करवाए ही जिला अस्पताल से ले आए। अजयपाल का शव पोस्टमार्टम के वास्ते जिला अस्पताल की मोचर्री में रखवा दिया गया है। सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़े पूर्व मंत्री के फॉर्म हाउस में हादसे में दो मौतों की सूचना पर नवाबगंज के एसडीएम और सीओ हाफिजगंज कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर पवन सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। हालांकि फॉर्म हाउस के संचालक सर्व जीत सिंह ने पत्नी का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया और शव को ले गए।

एक तरफ को झुक गई थी सात फुट ऊंची दीवार

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि फॉर्म हाउस के एक हिस्से की सात फुट ऊंची दीवार एक तरफ को काफी झुक गई थी। दीवार दीवार के किनारे बोरिंग का गड्ढा है जहां परमजीत कौर खड़ी थीं। थोड़ी दूर पर अजयपाल सब्जियों के बीज बोने के लिए क्यारी खोद रहा था। दीवार अचानक भरभराकर गिरी तो परमजीत कौर पूरी तरह और अजयपाल भी मलबे में आधा दब गया।

पप्पू गिरधारी हादसे पर दुखी और अचम्भित

धार्मिक यात्रा पर नासिक गए भाजपा नेता पप्पू गिरधारी को जब घटना की जानकारी दी गई तो उन्होंने हैरत जताई। कहा- फार्म हाउस में इतनी ऊंची कोई दीवार है ही नहीं, जिसके नीचे दबकर इतना बड़ा हादसा हो जाए। उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी ने अपने जीवित रहते यह फार्म हाउस ठेके पर सर्वजीत को दिया था और परिवार को ही इसके हिसाब-किताब की जानकारी है। उन्होंने हादसे पर दुख जताया है।

बेटी के ऑस्ट्रेलिया से आने पर ही करेंगे पत्नी की अंत्येष्टि

सरदार सर्वजीत सिंह ने बताया कि कुछ साल पहले उन्होंने पप्पू गिरधारी की 180 बीघा कृषि जमीन वाले फॉर्महाउस को ठेके पर ले लिया था और यहीं झाला बनाकर रहते थे। वह पीलीभीत गए हुए थे। हादसा उनकी गैरमौजूदगी में हुआ है। बताया-उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। एक बेटी ऑस्ट्रेलिया में जॉब करती है। उसके आने पर ही अंतिम संस्कार करेंगे। बेटे की शादी तय कर दी थी। शादी की तैयारियां भी चल रही थीं। वहीं अजयपाल मजदूरी कर अपने परिवार को पालता था। उसके पांच बच्चे प्रियांशी, मनीशा, साधना, सौरभ व मनु हैं।

Hot this week

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Topics

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img