03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

बेकाबू डम्पर की टक्कर से कार सवार 6 तीर्थयात्रियों की मौत, 4 घायल

राजस्थान के बूंदी जिले में हुआ भयंकर हादसा, मध्य प्रदेश के ये लोग खाटू श्याम के दर्शन को जा रहे थे

एफएनएन, जयपुर। राजस्थान में बूंदी जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र में रविवार सुबह डंपर की टक्कर से कार में सवार छह लोगों की मौत हो गई तथा चार लोग घायल हो गए। हादसे का शिकार हुए सभी लोग मध्य प्रदेश के थे और खाटू श्याम बाबा के दर्शनों के लिए जा रहे थे।

पुलिस ने कहा कि हिंडोली थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर बजरी से भरे हुए तेज रफ्तार, बेकाबू डम्पर ने एक कार को अपनी चपेट में ले लिया। इस भयानक हादसे में छह लोगों की मौत हो गई है, जबकि चार लोग घायल हुए हैं। कार में सवार सभी मध्य प्रदेश के निवासी हैं, जो खाटू श्याम दर्शन के लिए जा रहे थे।

हादसे में मृतकों और घायलों की हुई पहचान

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हनुमान प्रसाद मीणा ने बताया कि हादसा जयपुर रोड पर लघधरिया भेरू पुलिया के पास हुआ। घटना में कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। मध्य प्रदेश के देवास जिले से ये सभी लोग ईको कार में सवार होकर खाटू श्याम जी के दर्शनों के लिए जा रहे थे। कार में सवार सभी अलग-अलग इलाके के लोग थे। हादसे में महेश नायक, राजेश नायक, मदन नायक, राजेश नायक, पूनम नायक और एक अज्ञात की मौत हो गई। वहीं प्रदीप, मनोज नायक, अनिकेत नायक गंभीर रूप से घायल हुए है।

घायलों को उपचार के लिए बूंदी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। शवों को भी  जिला अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया गया है। परिजनों के आने के बाद शवों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

घटनास्थल पर हिंडोली के पुलिस उप अधीक्षक घनश्याम मीणा, थाना अधिकारी पवन मीणा और अन्य पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए है। जांच पड़ताल चल रही है।

Hot this week

Nana Patekar Death: 75 साल की उम्र में नाना पाटेकर का निधन, गोवा में कार्डियक अरेस्ट ने ली जान

एफएनएन, पणजी: हिंदी और मराठी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता...

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img