03
03
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी में बर्खास्त होंगे 26 लापरवाह सरकारी डॉक्टर

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का डायरेक्ट एक्शन, सबको थमाया एक माह का कानूनी नोटिस

एफएनएन, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक एक्शन मोड में हैं। कर्तव्यों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने, ड्यूटी से लगातार गैरहाजिर रहने एवं आदेशों की लगातार अव्हेलना के गंभीर आरोप में प्रदेश में 26 चिकित्सकों को एक माह का नोटिस थमाते हुए शासकीय सेवा से बर्खास्तगी के प्रमुख सचिव, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए हैं।

जिन लापरवाह चिकित्साधिकारियों की बर्खास्तगी की तैयारी हैं, उनमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोंच, जालौन के चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत पाठक, मुख्य चिकित्साधिकारी, बरेली के अधीन चिकित्साधिकारीगण डॉ. इमरान खान एवं डॉ. सुरभि गुप्ता, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, चिल्लौन्सा, मैनपुरी के चिकित्साधिकारी डॉ. अनुज कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, समान किशनी, मैनपुरी के चिकित्साधिकारी डॉ. राजकुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कालपी, जालौन के चिकित्साधिकारी डॉ. यासमून अख्तर सिद्दीकी शामिल हैं।

मुख्य चिकित्साधिकारी, सिद्धार्थनगर के अधीन चिकित्साधिकारीगण डॉ. प्रवीन आनंद, डॉ. नेहा सिन्हा, डॉ. ज्योत्सा ओझा, मुख्य चिकित्साधिकारी, ललितपुर के अधीन चिकित्साधिकारीगण डॉ. शुभांशु शिवहरे, डॉ. विवेक कुमार गौतम, डॉ. मोहम्मद हासिम, मुख्य चिकित्साधिकारी, बलिया के अधीन चिकित्साधिकारीगण डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. पूजा सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी, बस्ती के अधीन चिकित्साधिकारी डॉ. आमोद कुमार सरोज, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, कुसमुरा, मैनपुरी के चिकित्साधिकारी डॉ. मोहम्मद सलीम, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जगतपुर, रायबरेली के चिकित्साधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, मटका, शामिल हैं।

रायबरेली के चिकित्साधिकारी डॉ. प्रियंका सोनी, मुख्य चिकित्साधिकारी, रायबरेली के अधीन चिकित्साधिकारी डॉ. शुभेंद्र कुमार मौर्या, मुख्य चिकित्साधिकारी, मथुरा के अधीन चिकित्साधिकारीगण डॉ. त्रिशाला भदकारिया (पैथॉलोजिस्ट), डॉ. अभय गर्ग, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सिरसागंज, फिरोजाबाद के चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार सिंह, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, आनंदपुर जारखी, फिरोजाबाद के चिकित्साधिकारी डॉ. अनुज कुमार गौतम, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, खैरगढ़, फिरोजाबाद के चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव कुमार, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, बछगांव कोटला, फिरोजाबाद के चिकित्साधिकारी डॉ. हिमांशी सागर एवं मुख्य चिकित्साधिकारी फिरोजाबाद के अधीन डॉ. सृष्टि सिंह और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पयागपुर, बहराइच में तैनात दंत शल्यक डॉ. पूनम पाल शामिल हैं।

छह अन्य चिकित्साधिकारियों को भी जारी होंगे आरोपपत्र

शासकीय दायित्वों के निर्वहन के प्रति लापरवाही बरतने पर डिप्टी सीएम श्री पाठक ने छह अन्य चिकित्साधिकारियों- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, हरोड़ा,  सहारनपुर में तैनात डॉ. प्रवेश कुमार भाटिया, प्रभारी चिकित्साधिकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, देवीदासपुर, बहराइच डॉ. प्रशांत श्रीवास्तव, सीएमओ बरेली के अधीन तैनात तीन चिकित्साधिकारी डॉ. अमित कुमार, डॉ. दिव्या गौड़ एवं डॉ. शशांक वर्मा, शाहजहांपुर सीएमओ के अधीन तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. रिजवान अहमद खान को भी  तत्काल आरोप पत्र निर्गत कराने के प्रमुख्य सचिव स्वास्थ्य को साफ निर्देश दिए हैं।

संयुक्त निदेशक से मांगा स्पष्टीकरण
डिप्टी सीएम ने स्वास्थ्य महानिदेशालय में संयुक्त निदेशक के पद पर तैनात डॉ. नीना वर्मा का स्पष्टीकरण मांगने के निर्देश भी प्रमुख सचिव स्वास्थ्य को दिए हैं।

दो साल को रोकीं तीन चिकित्साधिकारियों की दो-दो वेतन वृद्धियां

डिप्टी सीएम ने चिकित्सकीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही पर तीन चिकित्साधिकारियों की दो-दो वेतन वृद्धियां दो वर्ष के लिए रोक दी हैं। इनमें सीएमओ फिरोजाबाद के अधीन तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. मनीषा अग्रवाल, सीएमओ बागपत के अधीन तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. समीर गुप्ता तथा सीएमओ कानपुर देहात के अधीन तैनात चिकित्साधिकारी डॉ. शिल्पी सोनकर शामिल हैं। डॉ. शिल्पी सोनकर की दो वेतन वृद्धियां दो वर्षों तक रोकने के दंड के साथ परिनिंदा प्रविष्टि भी दी गई है।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Rudrapur Political News रुद्रपुर में सियासी विस्फोट, मीना भाजपा में शामिल

थामा भाजपा का दामन, ठुकराल की एंट्री से नाराजगी...

Agra Dharmantaran केस : STF और पुलिस ने 4 और आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, आगरा: Agra Dharmantaran में बहुचर्चित सगी बहनों के...

Mahila Aarakshan पर सियासत तेज : गोदियाल ने CM धामी को दी खुली बहस की चुनौती

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan उत्तराखंड में महिला आरक्षण...

Topics

Rudrapur Political News रुद्रपुर में सियासी विस्फोट, मीना भाजपा में शामिल

थामा भाजपा का दामन, ठुकराल की एंट्री से नाराजगी...

Agra Dharmantaran केस : STF और पुलिस ने 4 और आरोपियों को दबोचा

एफएनएन, आगरा: Agra Dharmantaran में बहुचर्चित सगी बहनों के...

Mahila Aarakshan पर सियासत तेज : गोदियाल ने CM धामी को दी खुली बहस की चुनौती

एफएनएन, देहरादून : Mahila Aarakshan उत्तराखंड में महिला आरक्षण...

Rishikesh Karnaprayag रेल प्रोजेक्ट: 14.58 किमी लंबी देश की सबसे बड़ी टनल तैयार

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh Karnaprayag उत्तराखंड की बहुप्रतीक्षित ऋषिकेश-कर्णप्रयाग...

Kumari Selja का गढ़वाल दौरा 6 मई से शुरू, पांच जिलों में संगठन को मजबूत करने पर फोकस

एफएनएन, देहरादून : Kumari Selja प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img