03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मड़ियांव क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे, छात्र ने फंदा लगाकरआत्महत्या; सुसाइड किया यह जिक्र

Spread the love

एफएनएन, लखनऊ: सॉरी मम्मी-सॉरी पापा…मुझे पता है कि गलत कर रहा हूं… मड़ियांव क्षेत्र में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र ने फंदा लगाकर आत्महत्या करने से पहले सुसाइड नोट में यह लिखा है। कमरे से खून निकला देख मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है।

इसमें जिंदगी से हार कर आत्मघाती कदम उठाने की बात लिखी है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया। इंस्पेक्टर शिवानंद मिश्र के मुताबिक, मूलत: सीतापुर जिले के निजामपुर डिघवा निवासी रोहित (21) पुत्र चंद्रभाल मोहिबुल्लापुर निवासी आशादेवी पत्नी अयोध्या के मकान में किराये के कमरे में रहता था। वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहा था।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

भाई सुधीर ने बताया बुधवार सुबह करीब 7 बजे मकान मालकिन आशा देवी किसी काम से छत पर पहुंची। तो रोहित के कमरे के गेट के नीचे से खून बाहर निकला दिखा। इसके साथ ही दुर्गंध भी आ रही थी। अनहोनी की आशंका में उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो रोहित कमरे में पंखे से फंदे से लटका दिखा।

आशा देवी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य इकत्रित किये। इंस्पेक्टर ने बताया मौके से सुसाइड नोट मिला है। इसमें नौकरी नहीं लगने से परेशान होकर जान देने की बात लिखी है।

पिता चंद्रपाल का कहना है कि बेटे से 26 अगस्त को बात हुई थी। तब उसने ऐसा कुछ नहीं कहा था, जिससे लगता की वह परेशान है। इंस्पेक्टर ने बताया सुसाइड नोट जांच के लिये फोरेंसिक लैब भेजा गया है। शव दो से तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई जायेगी।

सुसाइड नोट में लिखा-जिंदगी से हार चुका हूं

पुलिस ने कमरे से जो सुसाइड नोट बरामद किया है, उसमें रोहित ने लिखा है कि मैं अपनी जिंदगी से हार गया हूं। कई जगह प्रयास करने के बाद भी नौकरी नहीं लग पाई। लंबे समय से तैयारी कर रहा हूं। पेपर भी नहीं निकल पाया। सॉरी मम्मी-सॉरी पापा मुझे पता है कि मैं गलत कर रहा हूं।

Also read-प्रयागराज में मदरसे में नकली नोट फैक्ट्री का भंडाफोड़, मौलवी समेत चार बदमाश गिरफ्तार

Hot this week

Haldwani में 9 सितंबर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, नितिन नवीन के दौरे पर भी नजर

एफएनएन, उत्तराखंड : Haldwani भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की...

Ramnagar में बढ़ा बाढ़ का खतरा, गर्जिया मंदिर में श्रद्धालुओं की एंट्री बंद

एफएनएन, रामनगर : Ramnagar पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो...

Topics

Kumaon Heavy Rain : 100 से ज्यादा सड़कें बंद; कई इलाकों का संपर्क कटा

एफएनएन, अल्मोड़ा/पिथौरागढ़/बागेश्वर/नैनीताल : Kumaon Heavy Rain उत्तराखंड के कुमाऊं...

Uttarakhand में मान्यता से बाहर चल रहे मदरसों पर सरकार ने सख्ती के संकेत दिए

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में मान्यता नहीं लेने वाले मदरसों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img