03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

लास्ट डेट करीब और तौल कांटा खराब, राशन नहीं ले पाएंगे खिरका के 150 कार्डधारक

खिरका में सप्ताह भर से खराब पड़ा सरकारी राशन दुकान का तौल कांटा

*16 अगस्त को ही कोटेदार ने दर्ज करवा दी थी शिकायत लेकिन नहीं हुआ चालू

*सिर्फ तीन दिन बाकी, सोमवार 25 अगस्त तक ही बंटेगा राशन

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। पूर्ति विभाग और संबंधित एजेंसी के गैरजिम्मेदाराना रवैए की वजह से विकास क्षेत्र फतेहगंज पश्चिमी की ग्राम पंचायत खिरका जगतपुर में सरकारी राशन दुकान का तौल कांटा पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा है। 150 से ज्यादा राशन कार्ड धारक राशन नहीं ले पाए हैं और अपने सारे कामकाज Closing रोजाना कई-कई बार कोटेदार के चक्कर काट रहे हैं। परेशान उपभोक्ताओं और कोटेदार में आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच कई बार कहासुनी-हाॆटटाॆक तक की नौबत आ जाती है।

खिरका में सप्ताह भर से खराब पड़ा सरकारी राशन दुकान का तौल कांटा

ग्राम पंचायत खिरका-जगतपुर में कुल लगभग 485 राशनकार्ड धारक हैं। गांव खिरका, जगतपुर और इसके मजरा खरगपुर के निवासी ये सभी कार्ड धारक खिरका के सर्वेश कुमार की सरकारी राशन दुकान कोड संख्या-20200573 से संबद्ध हैं। पिछले एक सप्ताह से राशन नहीं मिल पाने से ये सभी कार्ड धारक बेहद परेशान और आक्रोशित हैं।

कोटेदार सर्वेश ने बताया कि इस माह 7 अगस्त से राशन वितरण शुरू हुआ था। 16 अगस्त को किसी तकनीकी गड़बड़ी के चलते इलेक्ट्रॉनिक तौल कांटे ने विद्युत चार्जिंग लेना बंद कर दिया। लिहाजा कांटे से राशन की तौल का कार्य भी तभी से ठप पड़ा है। जबकि अभी तीनों गांवों के तकरीबन 150 उपभोक्ता राशन लेने को बाकी रह गए हैं। राशन वितरण की अंतिम तिथि भी दो दिन पहले यानी 20 अगस्त को बीत चुकी है। राशन वितरण कार्य पांच दिन और यानी 25 अगस्त तक बढ़ाया गया है लेकिन खिरका में आज शुक्रवार 22 अगस्त तक भी खराब तौल कांटे की रिपेयरिंग नहीं कराई जा सकी है। अगले तीन दिन में भी कांटा दुरुस्त नहीं कराया गया तो ये सभी 150 कार्डधारक अगस्त माह के राशन से वंचित रह जाएंगे।

खिरका में सप्ताह भर से खराब पड़ा सरकारी राशन दुकान का तौल कांटा

कोटेदार सर्वेश ने बताया कि विभागीय पोर्टल पर उन्होंने उसी दिन यानी 16 अगस्त को ही ऑनलाइन शिकायत दर्ज करवा दी थी। बाद में पूर्ति निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव और मोहम्मद कासिफ को फोन से भी कई बार समस्या और उपभोक्ताओं की नाराजगी की बाबत बता चुके हैं लेकिन खराब कांटे की अभी तक रिपेयरिंग नहीं कराई गई है। साथ ही प्राइवेट तौर पर तौल कांटों की रिपेयरिंग करने वाले भोजीपुरा के एक तकनीशियन से भी मेहनताना देने की बात बताकर कई बार फोन पर संपर्क साधा लेकिन वह भी कांटे की रिपेयर करने नहीं आया है।

पूछा तो भड़क गए पूर्ति निरीक्षक, कोटेदार को भी लगे हड़कानेे

इस बाबत पूर्ति निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव से पूछा तो वे भड़क गए। बोले-कांटा हम नहीं, एजेंसी वाले दुरुस्त करवाते हैं। बोल तो दिया है। कोई समस्या है तो कोटेदार को हमसे बात करनी चाहिए। बाद में फोन करके कोटेदार सर्वेश कुमार को भी खूब हड़काया।

Hot this week

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...

Purvanchal Expressway पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार; 3 टेनिस खिलाड़ियों की मौत, 3 घायल

एफएनएन, अयोध्या: Purvanchal Expressway पर बुधवार सुबह करीब पांच...

Roorkee में स्कूली वाहनों पर परिवहन विभाग की सख्ती, 7 सीटर वैन में मिले 18 बच्चे

एफएनएन, रुड़की : Roorkee स्कूली बच्चों की सुरक्षा को...

Topics

Seemapuri में अचानक भरभराकर गिरी पांच मंजिला इमारत

एफएनएन, नई दिल्ली : Seemapuri उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img