Tag: supply Inspector

लास्ट डेट करीब और तौल कांटा खराब, राशन नहीं ले पाएंगे खिरका के 150 कार्डधारक

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। पूर्ति विभाग और संबंधित एजेंसी के गैरजिम्मेदाराना रवैए की वजह से विकास क्षेत्र फतेहगंज पश्चिमी की ग्राम पंचायत खिरका जगतपुर में सरकारी राशन दुकान का तौल कांटा पिछले एक सप्ताह से खराब पड़ा है। 150 से ज्यादा राशन कार्ड धारक राशन नहीं ले पाए हैं और अपने सारे कामकाज Closing रोजाना कई-कई बार कोटेदार के चक्कर काट रहे हैं। परेशान उपभोक्ताओं और कोटेदार में आरोपों-प्रत्यारोपों के बीच कई बार कहासुनी-हाॆटटाॆक तक की नौबत आ जाती है।