03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

फिर हुई शर्मसार करने वाली घटना, दिल्ली के पार्क में युवती के साथ गैंगरेप, आरोपी गिरफ्तार

 

एफएनएन, नई दिल्ली: कोलकाता में लेडी डॉक्टर रेप केस की वजह से पूरा देश अभी भी आक्रोशित है। जगह-जगह पर विरोध प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली में एक युवती के गैंगरेप की घटना सामने आई है। पीड़िता की मानें तो उसके साथ हैवानियत करने वाले युवती के ही दोस्त थे। जिन्होंने दिन दहाड़े इस घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

पुलिस ने पीड़िता के बताए अनुसार दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है। राजधानी दिल्ली के प्रमुख इलाकों में चाणक्यपुरी को माना जाता है। यही स्थित बुद्ध जयंती पार्क में एक युवती के साथ गैंगरेप की चौंकाने वाली घटना हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी पीड़िता को जानते थे और घटना तब हुई जब वे मंगलवार शाम पार्क में साथ में टहलने गए थे।

इस संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह और उसके दो दोस्त पार्क में गए थे, जहां उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Hot this week

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Topics

Lawrence Bishnoi के नाम पर जेल अधीक्षक को धमकी, तमंचे के साथ आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Lawrence Bishnoi रोशनाबाद स्थित जिला कारागार...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img