03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

जल्द हुड़दंग में सनी कौशल और विजय वर्मा के साथ नजर आएंगी नुसरत

Spread the love

“मैं हमेशा हंसल मेहता की प्रशंसक रही हूं। मुझे लगता है कि उनकी दुनिया, उनकी कहानियाँ बेहद प्रेरणादायक होती हैं”,नुसरत भरुचा ने निर्देशक हंसल मेहता के साथ काम करने पर यह विचार किए साझा!*

नुसरत भरूचा ने स्क्रीन पर अपनी करिश्माई अपील के साथ हमें हर बार प्रभावित किया है। कई अविश्वसनीय निर्देशकों के साथ काम करने के बाद, नुसरत जल्द हंसल मेहता द्वारा निर्देशित छलांग में नज़र आएंगी। नुसरत हमेशा अनुभवी निर्देशक हंसल के साथ काम करने की इच्छा रखती थी और छलांग के साथ उनका यह सपना सच हो गया है।

हंसल मेहता के साथ काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए, नुसरत ने साझा किया,”मैं हमेशा हंसल मेहता की प्रशंसक रही हूं। मुझे लगता है कि उनकी दुनिया, उनकी कहानियाँ बेहद प्रेरणादायक और अलग व वास्तविक होती हैं। यह आप में जज्बा भर देती है और यह आपको एक्शन लेने के लिए मजबूर करती है या यह एक विचार को उकसाती है या यह आपके भीतर किसी प्रकार के एक्शन को उकसाती है कि आप आगे कैसे रहना चाहते हैं, आप क्या विकल्प बनाते हैं और आपके विचार किस तरह के होने चाहिए।”

आगे वह कहती है, *”वह जिन कहानियों को बुनते हैं, वे बहुत ही उत्तेजक साबित होती हैं और मुझे हमेशा लगता है कि उनके साथ कुछ करने से यह मुझे एक कलाकार और एक व्यक्ति के रूप में बदल देगा और मैं वास्तव में उनके साथ काम करना चाहती थी। यह उन बकेट लिस्ट में से चीजें हैं, मुझे उनके साथ एक फिल्म करनी है और मुझे उनकी दुनिया और उनके सिनेमा का हिस्सा बनना है। यह बिलकुल सही था, मेरा यह लालच कि मेरे करियर में उनके साथ एक फिल्म और काम करने का एक अनुभव होना चाहिए। मैं वास्तव में बहुत खुश और आभारी हूं कि मुझे ऐसा करने का मौका मिला – वह भी एक मंच पर और इस तरह की फिल्म में जहां पहली बार एक हल्की-फुल्की मजेदार फिल्म बन रही है, जो ज़्यादा सीरियस और डार्क नहीं है। यह एक हल्की-फुल्की हास्य फिल्म है, लेकिन यह दिन के अंत में आपके भीतर एक्शन या विचार को उकसाता है जो अन्य सिनेमा में देखने मिलता है। अंदर ही अंदर वह अपने काम और अपनी फिल्मों के साथ बहुत कुछ कह जाते है और मैं वास्तव में उनके साथ इस फ़िल्म का हिस्सा बन कर खुश और धन्य महसूस कर रही हूं।”*

नुसरत ने अपने करियर ग्राफ में हर किरदार के साथ उल्लेखनीय वृद्धि दिखाई है। छलांग के साथ वह अपने हरियाणवी लहजे में और एक साधारण उत्तर भारतीय लड़की की भूमिका में नजर आएंगी। फैंस को अभी से राजकुमार राव के साथ नुशरत की ताज़ा और जीवंत केमिस्ट्री बेहद पसंद आ रही है।

“छलांग” के अलावा, नुसरत जल्द हुरडंग में सनी कौशल और विजय वर्मा के साथ नजर आएंगी।.

               ( बनारस से डॉ दिलीप सिंह की रिपोर्ट )

Hot this week

Katni grp की बड़ी कार्रवाई, 10.30 लाख के जेवरों के साथ 5 शातिर आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, कटनी : रेल यात्रियों की सुरक्षा के लिए...

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Jantar Mantar पर प्रदर्शन 13वें दिन भी जारी, सोनम वांगचुक के स्वास्थ्य को लेकर बढ़ी चिंता

एफएनएन, नई दिल्ली : Jantar Mantar राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

Topics

पूर्व पेप्सिको CEO इंदिरा नूई के भारत संबंधी बयान पर सोशल मीडिया में तीखी बहस

एफएनएन, नई दिल्ली : पेप्सिको की पूर्व सीईओ इंदिरा नूई...

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img