03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जागेश्वर में न लगेगा टीका, न बंधेगा कलावा, जल का छिड़काव भी पूर्णरूप से प्रतिबन्धित

Spread the love
  • जागेश्वर में भौतिक पूजा के लिए पहले करनी होगी बुकिंग, सीमित संख्या में सम्पादित की जाएंगी पूजाएं
  • सामूहिक पूजा कार्यक्रममें एक ही पुजारी को होगी अनुमति, सरकार के नियमों का पालन न हुआ तो रिपोर्ट

जागेश्वर में न लगेगा टीका, न बंधेगा कलावा, जल का छिड़काव भी पूर्णरूप से प्रतिबन्धित

एफएनएन, अल्मोड़ा : जागेश्वर मन्दिर समूह में भौतिक पूजाएं सीमित संख्या में सम्पादित की जाएंगी। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया से अनुमति मिल जाने के बाद जागेश्वर मन्दिर प्रबन्धन समिति के प्रबंधक भगवान भटट ने बताया कि भौतिक आधार पर पूजाओें को पूर्व में चयनित स्थलों (रूदाभिषेक हेतु केदार मन्दिर के पास, पार्थिव पूजा व अन्य पूजाओं हेतु जागेश्वर भोग शाला व हवन कुण्ड के पास) पर ही सम्पादित किया जाएगा। भौतिक पूजाओं के दौरान केन्द्र व राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन एवं जागेश्वर मन्दिर प्रबन्धन समिति द्वारा कोराना संक्रमण से बचाव हेतु जारी दिशा-निर्देश व नियमावली का पूर्ण पालन किया जाना आवश्यक होगा। उन्होंने बताया कि भौतिक पूजाओं हेतु चयनित स्थल का आवंटन पूर्व में बुकिंग के पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर किया जायेगा। बुकिंग हेतु सम्बन्धित पूजा की रसीद कटवानी आवश्यक होगी। केवल उन्ही श्रद्धालुओं को स्थल आवंटित किया जायेगा जिसके द्वारा पूर्व में पूजा रसीद कटवायी होगी।
पूजा हेतु श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या पूर्व में तय मानक के आधार पर होगी। किसी भी स्थिति में सदस्यों की संख्या बढ़ायी नही जाएगी, यदि किसी भी पुजारी द्वारा तय सीमा से अधिक श्रद्धालुओं को एक साथ बैठाकर पूजा करायी जाती है तो सम्बन्धित पुजारी के विरूद्ध तत्काल कार्यवाही अमल में लायी जाएगी। उन्होंने बताया कि पूजा का सम्पादन केवल एक पुजारी द्वारा ही किया जायेगा किसी भी स्थिति में सहायक पुजारी की अनुमति नहीं होगी। पूजा के दौरान केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत पुजारी द्वारा टीका लगाना, कलावा बाॅधना या जल का छिड़काव पूर्णरूप से प्रतिबन्धित होगा, पूजा हेतु आवश्यक सम्पूर्ण कार्य स्वयं श्रद्धालु द्वारा किये जायेंगे। दर्शन व ऑनलाइन पूजा पूर्व की भाॅति गतिमान रहेगी। उन्होंने बताया कि मन्दिर दर्शन हेतु पूर्व की भाॅति 10 मिनट का समय होगा तथा परिसर में अनावश्यक भ्रमण पूर्णरूप से प्रतिबन्धित रहेगा। दैनिक आधार पर पूजाओं का सम्पादन प्रातः 10ः00 बजे से दोपहर 3ः30 बजे तक (बुकिंग समय सुबह 10ः00 बजे से दोपहर 1ः30 बजे तक) ही होगा।

Hot this week

Rishikesh में उफनती बीन नदी में पलटा मैक्स वाहन, SDRF ने 2 लोगों को किया सुरक्षित रेस्क्यू

एफएनएन, देहरादून/ऋषिकेश : Rishikesh उत्तराखंड में लगातार हो रही...

Haldwani में करंट का कहर : पिता-पुत्री की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही के आरोप

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani नैनीताल जिले के हल्द्वानी में...

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Topics

BJP की नई टीम में उत्तराखंड का दबदबा, बलूनी पर तीसरी बार भरोसा; तीरथ का बढ़ा कद

एफएनएन, उत्तराखंड : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img