03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

पेपरलेस हुआ बरेली कलक्ट्रेट, डीएम ने किया ई-ऑफिस प्रणाली का शुभारम्भ

Spread the love

बोले-विकास भवन और पुलिस विभाग को भी जल्द किया जाएगा डिजिटल

एफएनएन ब्यूरो, बरेली। डिजिटल इंडिया अभियान के तहत कलक्ट्रेट को पेपरलेस बनाने के लिए ई-आफिस प्रणाली की शुरुआत हो गई है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने एक फाइल पर ई-साइन कर इस प्रणाली का शुभारंभ किया। अब डिजिटल मोड में फाइलों को सहेजने, सुरक्षित रखने में आसानी होगी। कागज का उपयोग कम होने से पर्यावरण भी संरक्षित हो सकेगा।

बरेली डीएम रविंद्र कुमार

बताते चलें कि ई-ऑफिस प्रदेश सरकार का महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट है। इसके जरिए कार्यालयों को पेपरलेस बनाते हुए शासकीय कार्यों को सहज और सरल बनाकर तेजी लाना है। साथ ही, किसी भी समय पत्र, फाइल पर जरूरी कार्य कहीं भी, कभी भी किए जा सकेंगे। नेशनल इंफाॅर्मेटिक्स सेंटर के सॉफ्टवेयर फाइलों को क्लाउड पर सुरक्षित करते हैं। अफसर, कर्मचारी ई-फाइल पर डिजिटल रूप में हस्ताक्षर करते हैं। जबावदेही तय होती है। सभी प्रपत्रों के ऑनलाइन होने से उनके गायब होने, त्रुटियों की आशंका भी नहीं होगी। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने बताया कि कलक्ट्रेट में ई-आफिस प्रणाली लागू होने के बाद अब बहुत जल्द इसे विकास भवन और पुलिस विभाग में भी लागू कराया जाएगा।

Hot this week

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 5 एसीपी के तबादले

एफएनएन, लखनऊ : Lucknow पुलिस कमिश्नरेट में शनिवार को...

Budget मिलने के बाद भी 20 हजार बुजुर्गों की पेंशन अटकी, बैंक खातों में नहीं पहुंची राशि

एफएनएन, हरिद्वार : Budget जनपद में वृद्धावस्था पेंशन पाने...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

Ram Mandir चढ़ावा मामले पर सियासत तेज, विपक्ष ने सरकार से मांगा जवाब

एफएनएन, लखनऊ : Ram Mandir अयोध्या के राम मंदिर से...

Topics

Faridabad Police मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार गायब, ASI सस्पेंड

एफएनएन, फरीदाबाद : Faridabad Police हरियाणा के फरीदाबाद जिले...

Rudraprayag में पहाड़ी क्षेत्र में क्रैश हुआ ड्रोन, जांच में जुटा प्रशासन

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के...

pune केतन हत्याकांड में बड़ा खुलासा, कैफे में रची गई थी हत्या की साजिश

एफएनएन, पुणे : pune के चर्चित उद्योगपति केतन हत्याकांड...

rudrapur में बंद मकान से किराएदार का शव बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र स्थित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img