रक्तदान शिविर में बरेली नागरिक सुरक्षा के तीनों प्रभागों- अलखनाथ, बारादरी एवं सिविल लाइंस-के स्वयंसेवी रक्तदाताओं ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। सिविल डिफ़ेंस के डिप्टी कंट्रोलर राकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पूर्व घोषित कार्यक्रमानुसार प्रातः 8 बजे से रक्तदान प्रारम्भ हुआ और 4 बजे तक चलता रहा। नागरिक सुरक्षा के वार्डन्स द्वारा प्रेरित अन्य रक्तदाताओं ने भी रक्तदान किया।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। डीएम रविंद्र कुमार ने जिले में आधार कार्ड बनवाने या अपडेट कराने में आ रही समस्याओं का संज्ञान लेते हुए पारदर्शिता सुनिश्चित करने और कहीं भी अवैध वसूली नहीं होने देने के सख्त आदेश दिए हैं।
एफएनएन ब्यूरो, बरेली। डिजिटल इंडिया अभियान के तहत कलक्ट्रेट को पेपरलेस बनाने के लिए ई-आफिस प्रणाली की शुरुआत हो गई है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार ने एक फाइल पर ई-साइन कर इस प्रणाली का शुभारंभ किया।