03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

कृषि और उद्यान से जुड़ी विभिन्न पॉलिसी के प्रस्तावों पर डेडलाइन तय, CS ने दिए अफसरों को ये निर्देश

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में कृषि और उद्यान विभाग के विभिन्न कार्यों और तमाम पॉलिसी पर समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने अधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किए. इस दौरान मुख्य सचिव ने सभी पॉलिसी पर जल्द से जल्द अंतिम प्रस्ताव भेजे जाने के आदेश दिए. बैठक में मधुमक्खी पालन से लेकर फ्लोरीकल्चर, एप्पल नर्सरी पॉलिसी तक पर भी चर्चा की गई.

प्रदेश में मिलेट पॉलिसी, एप्पल नर्सरी पॉलिसी, कृषि फार्मिंग पॉलिसी, हनी पॉलिसी, कृषि और उद्यान विभाग से जुड़ी तमाम पॉलिसी को लेकर चर्चा की गई. मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में सेतु आयोग और कृषि एवं उद्यान विभाग की बैठक की गई. इसमें UTPADAC (हाई डेंसिटी एप्पल पॉलिसी) में संशोधन के प्रस्ताव को अंतिम रूप देने के लिए उद्यान विभाग को 15 दिन की डेडलाइन दी गई. इसके तहत सब्सिडी को तीन किश्तों में 80%, 10% और 10% किए जाने पर चर्चा की गई.

फिलहाल पॉलिसी के तहत 171 एकड़ क्षेत्र में सेब उत्पादन के प्रस्ताव के संबंध में अभी तक 436 किसानों के आवेदन प्राप्त हो चुके हैं. सेब उत्पादन को बढ़ावा देने और किसने की सुविधा को देखते हुए प्रस्ताव में महत्वपूर्ण बदलाव किए जाने हैं. हाईटेक एप्पल नर्सरी पॉलिसी के संबंध में राधा रतूड़ी ने सभी स्टेकहोल्डर के साथ चर्चा करने के बाद पॉलिसी को अंतिम रूप देने के लिए कहा. कृषि कल्टीवेशन पॉलिसी को भी एक सप्ताह से पहले अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए हैं.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने कृषि उत्पादकों को 80%, 10% और 10% की तीन किश्तों में सब्सिडी देने पर चर्चा की है. मधुमक्खी पालन पर भी विशेष ध्यान देने के लिए कहा गया है. मधुमक्खी उत्पादों को प्रोत्साहित करने के मकसद से हनी पॉलिसी को अंतिम रूप देने के लिए उद्यान विभाग को चार सप्ताह का समय दिया गया है.इसके अलावा मिलेट पॉलिसी में प्रस्तावित संशोधन को जल्द से जल्द करते हुए इसे भी अंतिम रूप देने के लिए कहा गया है.मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने गेहूं और चावल की खेती से मिलेट्स की खेती में शिफ्ट करने के विजन के साथ पॉलिसी पर काम करने के लिए कहा है.

उन्होंने मिलेट्स की खेती से राज्य के किसानों को मिलने वाले कार्बन क्रेडिट पर भी जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए. इसमें झंगोरा के न्यूनतम समर्थन मूल्य को निर्धारित करने के प्रस्ताव को भी जल्द प्रेषित करने के लिए कहा गया है. उधर दूसरी तरफ राधा रतूड़ी ने एग्रीकल्चर मास्टर प्लान के तहत सॉइल प्रोफाइलिंग के काम को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए कहा है. उधर टीडीसी का नाम बदलकर उत्तराखंड सीड कॉरपोरेशन करने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की गई है.

पढ़ें- इस वजह से आहत हैं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, पढ़ें पूरी खबर

Hot this week

Clementown में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस को फोन कर कहा- मैंने हत्या कर दी

एफएनएन, देहरादून : Clementown थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह...

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Uttarakhand में आपदा प्रबंधन की तैयारी होगी मजबूत, हर जिले में तैयार होंगे 10 मास्टर ट्रेनर

एफएनएन, उत्तराखंड : Uttarakhand में आपदा प्रबंधन के क्षेत्र...

Topics

Tungnath ट्रेक पर गहरी खाई में गिरी महिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन; सुबह फिर शुरू हुई तलाश

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Tungnath रुद्रप्रयाग जिले के प्रसिद्ध तुंगनाथ...

Furniture शोरूम में भीषण आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

एफएनएन, गाजियाबाद : Furniture साहिबाबाद इंडस्ट्रियल एरिया में रविवार...

Harish Rawat के रोड शो पर BJP का हमला, बोले- ‘हरदा से बड़ा ड्रामेबाज नेता कोई नहीं’

एफएनएन, देहरादून : Harish Rawat पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img