03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मनीष सिसोदिया और के. कविता को फिर लगा झटका, अदालत ने 31 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

एफएनएन, नई दिल्ली:  दिल्ली शराब नीति मामले में अदालत ने पूर्व उप-मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, बीआर‌एस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत 31 जुलाई तक बढ़ाई। दोनों वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए थे।

इससे पहले 26 तक बढ़ाई थी न्यायिक हिरासत

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत 26 जुलाई तक बढ़ाई थी। वहीं कोर्ट ने बीआरएस नेता के. कविता के खिलाफ सीबीआई द्वारा दायर पूरक आरोपपत्र पर संज्ञान लिया था। कोर्ट ने निर्देश दिया था कि के. कविता को 26 जुलाई को दोपहर दो बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश किया जाए।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
सिसोदिया की नियमित जमानत याचिका दो बार हो चुकी खारिज

बता दें कि दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को पिछले साल फरवरी में गिरफ्तार गिया गया था। सिसोदिया की नियमित जमानत याचिका दो बार सुप्रीम कोर्ट से खारिज हो चुकी है और तीसरी बार सिसोदिया का मामला सुप्रीम कोर्ट के समक्ष लंबित है।

यह भी पढ़ें- IAS पूजा खेडकर की डेडलाइन खत्म, मसूरी अकादमी में नहीं किया रिपोर्ट, 5 दिन से मोबाइल भी बंद

के. कविता को AIIMS में किया गया था भर्ती

के.कविता का स्वास्थ्य भी ठीक नहीं था। स्त्री संबंधी बीमारी की जांच के लिए उन्हें बीते गुरुवार को अखिल भारतीय युर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) रेफर किया गया था। इससे पहले कविता को तेज बुखार होने पर दीनदयाल उपाध्याय (DDU) अस्पताल ले जाया गया था।

Hot this week

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...

Sabarmati से देश की पहली LNG ट्रेन को हरी झंडी, ₹1,542 करोड़ की रेल परियोजनाओं का शुभारंभ

एफएनएन ,अहमदाबाद : केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img