03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून में फर्जी आईएएस बनकर किराए पर रहा युवक, 22 लाख की चपत लगाकर हुआ फरार

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंर्तगत एक युवक फर्जी आईएएस बनकर किराए पर रहा और दंपति के लाखों रुपए लेकर कर चंपत हो गया. इतना ही नहीं रुपए के साथ घर में रखे लाखों रुपए के गहने भी चोरी करके फरार हो गया. पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

कारोबारी ग्रांट निवासी संतोष शर्मा ने एसएसपी को शिकायत दी है कि उनके पड़ोस में उनकी मौसी का परिवार रहता है. 20 अगस्त 2023 को मौसी की लड़की अपने एक दोस्त हिमांशु जुयाल निवासी गाजियाबाद को किराए पर रहने के लिए अपने साथ लेकर आई थी. लड़की ने उसका परिचय आईएएस अधिकारी के रूप में दिया. लड़की ने बताया कि हिमांशु वर्तमान में स्टडी लीव पर चल रहा है.

हिमांशु ने बताया कि वह पीएचडी कर रहा है. उसकी नियुक्ति एफसीआई बलरामपुर में है. साथ ही उसने अपना आई कार्ड भी एलबीएस अकादमी मसूरी का दिखाया था. इस पर संतोष शर्मा को हिमांशु पर विश्वास हो गया. मौसी की लड़की के कहने पर उसे अपने यहां किराए पर रख लिया. एक दिन हिमांशु ने कहा कि ताऊ बीरेन्द्र जुयाल अखिल भारतीय बागवानी में निदेशक हैं और उनसे वह कोई भी बड़ा काम आसानी से करवा सकता है. पीड़ित की एफसीआई में नौकरी लगवा सकता है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

हिमांशु को रहते हुए करीब 06 महीने हो गए और एक दिन हिमांशु ने कहा कि गाजियाबाद में उसका मकान बन रहा है, इसके लिए मदद चाहिए. पीड़ित ने विश्वास में आकर हिमांशु को 6 लाख 23 हजार रुपए दे दिए. इसके बाद वह अपने घर गाजियाबाद चला गया. जब वह वहां से नहीं वापस आया तो पीड़ित ने संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वह हर बार टालमटोल करने लगा. पीड़ित में अपनी पत्नी से पूछा तो पता चला कि वह साढ़े आठ लाख रुपए उनकी पत्नी से भी ले गया है. इसके बाद उन्होंने अपने घर में देखा तो पता चला कि उनकी पत्नी के सात लाख रुपए के गहने भी गायब हैं. इतना ही नहीं हिमांशु ने सवा लाख रुपए का फोन भी पीड़ित के नाम से खरीदा, जिसकी वह किस्त अदा कर रहे हैं. आरोप है कि अब वो पैसे वापसी के नाम पर टालमटोल कर रहा है.

कोतवाली पटेल नगर प्रभारी कमल सिंह ने बताया है कि पीड़ित संतोष शर्मा की तहरीर के आधार पर आरोपी हिमांशु जुयाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. साथ ही पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश की जा रही है.

ये भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ में पीरियड्स लीव, महीने में एक दिन मासिक धर्म अवकाश नीति की घोषणा, 1 जुलाई से लागू

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img