03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

सरकार ने एमकेपी कॉलेज के प्रबंधन कमेटी को माना अवैध, प्रशासक किया तैनात

Spread the love

एफएनएन, देहरादून: प्रदेश का पुराना शैक्षिक संस्थान महादेवी कन्या पाठशाला (एमकेपी) पीजी कॉलेज की प्रबंधन कमेटी को अवैध मानते हुए राज्य सरकार ने प्रशासक तैनात कर दिया गया है. एमकेपी पीजी कॉलेज के लिए देहरादून के जिलाधिकारी को प्रशासक नियुक्त किया गया है. ऐसे में जब तक एमकेपी पीजी कॉलेज के नई प्रबंधन कमेटी का गठन नहीं हो जाता, तब तक देहरादून जिलाधिकारी बतौर प्रशासक काम करेंगे. इस संबंध में उच्च शिक्षा सचिव में आदेश भी जारी कर दिए हैं.

देहरादून स्थित एमकेपी पीजी कॉलेज के प्रबंधन कमेटी का साल 2020 से ही विवाद चल रहा है. जिसको सुलझाने के लिए पहले भी राज्य सरकार की ओर से तमाम दिशा-निर्देश दिए गए थे. लेकिन विवाद न सुलझने के चलते राज्य सरकार ने तमाम पहलुओं पर विचार कर आखिरकार एमकेपी कॉलेज को प्रशासक के हवाले कर दिया है. दरअसल, एमकेपी कॉलेज के प्रबंधन कमेटी को लेकर चल रहे विवाद के चलते कॉलेज के तमाम कार्य और शिक्षा के कार्य प्रभावित हो रहे थे.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

वर्तमान में ये महाविद्यालय हेमवती नंदन बहुगुणा केंद्रीय विश्वविद्यालय से एफिलेटेड है. ऐसे में सरकार ने प्रशासक को विश्वविद्यालय और महाविद्यालय के बायलॉज में निहित सभी अधिकारों को प्रयोग करने की छूट दी है. इस मामले पर उच्च शिक्षा सचिव शैलेश बगोली ने बताया कि लंबे समय से विवाद के चलते कॉलेज के कई कार्य प्रभावित हो रहे थे. जिसके चलते नई प्रबंधन समिति के गठन तक देहरादून जिलाधिकारी को प्रशासक के रूप में नियुक्त किया गया है. ताकि महाविद्यालय के सभी कार्य सुचारू रूप से चलते रहें.

पढ़ें- पिथौरागढ़ में करंट लगने से लाइनमैन की दर्दनाक मौत, परिजनों ने की मुआवजे की मांग

Hot this week

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...

Topics

Bhairavghati के पास बाइक हादसा, 300 मीटर गहरी खाई में गिरा बीआरओ कर्मी लापता

एफएनएन, उत्तरकाशी : Bhairavghati गंगोत्री हाईवे पर भैरवघाटी से...

TMU का बड़ा कदम, अब मुरादाबाद में भी होगी एनीमेशन में मास्टर डिग्री

शैक्षणिक सत्र 2026-27 से एमएससी-एनीमेशन शुरू, किसी भी स्ट्रीम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img