03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

महिला की चेन छीनकर चलती ट्रेन से कूद गया झपटमार, पड़ताल में जुटी जीआरपी

Spread the love

एफएनएन, हल्द्वानी: चोरों के हौसले लगातार बुलंद हो रहे हैं. पुलिस कई चोरी की घटनाओं का अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है. वहीं ट्रेन में भी अब चोरी और छीना झपटी की घटनाएं लगातार बढ़ने लगी हैं. लालकुआं रेलवे स्टेशन पर एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां चलती ट्रेन में एक महिला के गले से चेन छीनकर आरोपी लालकुआं स्टेशन के समीप चलती ट्रेन से कूद गया. शिकायत के बाद फिलहाल जीआरपी ने मामला दर्ज कर जांच तेज कर दी है.

महिला के गले से चेन छीनकर हुआ फरार

जीआरपी को सौंपी तहरीर में उत्तर प्रदेश के रामपुर स्थित रामनगर कुतुबपुर रेवाड़ी निवासी सोमेंद्र सिंह ने बताया कि 13 जून को वह अपने परिवार के साथ रानीखेत एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे थे.लालकुआं के पास एक अनजान व्यक्ति उनकी सीट के पास पहुंचा और उनकी पत्नी अनीता चोपड़ा के गले से सोने की चेन छीनकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गया.उन्होंने आपातकालीन चेन खींचकर ट्रेन रुकवाई, लेकिन आरोपी का पता नहीं चला.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
आरोपी की तलाश में जुटी जीआरपी

इस दौरान आरोपी अंधेरा का फायदा उठाकर फरार हो गया. काठगोदाम जीआरपी थाने में मामले की रिपोर्ट दर्ज करते हुए लुटेरे की तलाश शुरू कर दी गई है. जीआरपी का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. घटना के बाद से रेलवे सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. लोगों का कहना है कि अगर ट्रेन में आरपीएफ या जीआरपी के जवान होते तो इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता है. वहीं घटना के बाद लोगों में दहशत का माहौल है.

पढ़ें- सरकार ने एमकेपी कॉलेज के प्रबंधन कमेटी को माना अवैध, प्रशासक किया तैनात

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img