03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

तीन सगी बहनों पर घर में घुसकर तेजाब फेका

Spread the love
  • तीनों गोंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती

एफएनएन, गोंडा: उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर होने वाले हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला अब गोंडा से सामने आया है। जहां तीन सगी नाबालिग लड़कियों पर एसिड से हमले की बात सामने आई है। इन्हें दलित समुदाय का बताया जा रहा है। जिन्हें गोंडा के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। बड़ी बहन की उम्र करीब 17 साल है जो करीब 30 फीसद जल गयी है। मंझली लड़की की उम्र 12 साल है जो करीब 20 फीसद जल गई है और छोटी लड़की की उम्र 8 साल है जो 5-7 फीसद जली है। बताया जा रहा है कि तीनों बहने मकान की दूसरी मंजिल पर कमरे में सो रही थीं, खिड़की खुली हुई थी। आरोपी ने करीब रात दो बजे दोमंजिला मकान पर चढ़कर खिड़की से तीनों के पर एसिड फेंक कर फरार हो गया। लड़कियों की चीख सुन कर उनके पिता उनके कमरे में पहुंचे तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। तीनों फिलहाल जिला अस्पताल में इलाल चल रहा है।

बड़ी लड़की की जल्द होने वाली थी शादी

लड़कियों के पिता राम अवतार गांव में एक पेड़ के नीचे कपड़े प्रेस कर गुजर-बसर करते हैं। उनका कहना है कि ‘बड़ी लड़की जो ज्यादा जल गई है, उसकी शादी तय हो गयी थी और जल्दी ही शादी होने वाली थी। तेजाब के हमले से उसका चेहरा जल गया है। अब पता नहीं उसकी शादी कैसे होगी?’ सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई, आस-पड़ोस के लोगों के बयान दर्ज किए। पुलिस की फारेन्सिक टीम और डाग स्क्वाड भी मौके पर छानबीन कर रहा है। फिलहाल अभी तक घटना के पीछे के कारणों का नहीं पता चल सका है।

 

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img