03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

यूपी-उत्तराखंड की 11 राज्यसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान, 9 नवंबर को वोटिंग

एफएनएन, नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों पर चुनाव की तारीखों का ऐलान किया है। इन सीटों में 10 उत्तर प्रदेश से, जबकि एक उत्तराखंड से है, जिनके लिए 9 नवंबर को वोटिंग होगी। वोटिंग का समय सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक होगा। नामांकन करने की आखिरी तारीख 27 अक्टूबर है जबकि 28 तारीख को नामांकन की जांच होगी। 2 नवंबर तक नामांकन वापस लिए जा सकते हैं।  नवंबर में उत्तर प्रदेश से जिन सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है, उनमें चंद्रपाल सिंह यादव, जावेद अली खान, अरुण सिंह, नीरज शेखर, पीएल पूनिया, हरदीप सिंह पुरी, रवि प्रकाश वर्मा, राजाराम, रामगोपाल यादव और वीर सिंह शामिल हैं। वहीं उत्तराखंड से राज बब्बर का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है।  इन सीटों पर काबिज सदस्यों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। चुनाव आयोग ने इस संबंध में मंगलवार को बयान जारी किया है। चुनाव आयोग ने बयान में कहा, ‘कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए मास्क, थर्मल स्कैनिंग और सैनिटाइजर का उपयोग सुनिश्चित किया जाए।

20 अक्टूबर को अधिसूचना होगी जारी

आधिकारिक बयान में कहा गया है कि ‘दो राज्यों में पर्यवेक्षक के रूप में मुख्य निर्वाचन अधिकारियों’ को नियुक्त किया गया है. दोनों राज्यों के मुख्य सचिवों को निर्देश दिया गया है कि चुनाव के आयोजन की व्यवस्था करते समय कोविड-19 रोकथाम उपायों के बारे में निर्देशों को सुनिश्चित करने के लिए एक वरिष्ठ अधिकारी की तैनाती की जाए।’ केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और सपा नेता राम गोपाल यादव उत्तर प्रदेश के उन 10 राज्यसभा सदस्यों में शामिल हैं, जो 25 नवंबर को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। अभिनेता-नेता राज बब्बर का भी उत्तराखंड से राज्यसभा सदस्य के तौर पर कार्यकाल 25 नवंबर को समाप्त होगा। निर्वाचन आयोग ने बताया कि चुनाव के लिए अधिसूचना 20 अक्टूबर को जारी की जाएगी।

Hot this week

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...

Topics

Fake Documents से प्रमाणपत्र बनवाने के प्रयास में छात्र पर FIR, अब तक तीन मामले दर्ज

एफएनएन, देहरादून : Fake Documents देहरादून में फर्जी दस्तावेजों...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img