03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

देहरादून में उसी जगह मिली एक और महिला की लाश, 24 घंटे में 3 शव बरामद, परिवार से जुड़ी कड़ियां!

एफएनएन, देहरादूनः कोतवाली पटेल नगर क्षेत्र के अंर्तगत शिमला बाईपास रोड के पास बडोवाला (आर्केडिया ग्रांट) क्षेत्र में मंगलवार को सूखे नाले में संदिग्ध अवस्था में मिले दो शव के बाद बुधवार को भी क्षेत्र में कूड़े के नीचे एक महिला का सड़ी गली हालत में शव मिला है. स्थानीय लोगों पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ ही एसएसपी और एसपी सिटी भी मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल की. लेकिन इस घटना में भी शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है.

घटना के मुताबिक, बुधवार को बडोवाला शनि मंदिर शिमला-पाउंटा मेन हाईवे के पास बंद पड़े एक वेडिंग प्वाइंट के पीछे सूखे नाले से कूड़े के नीचे एक महिला का सड़ी-गली अवस्था में शव मिला है. शव की जानकारी दुर्गंध आने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल करते हुए आसपास शव के शिनाख्त के लिए पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो पाई. उसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई के लिए मोर्चरी भिजवाया गया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इससे पहले मंगलवार को भी उसी स्थान पर एक युवती और तीन महीने के शिशु का सड़ा-गला शव बरामद हुआ था. पुलिस ने आसपास लोगों से शवों की शिनाख्त का प्रयास किया. लेकिन शवों की शिनाख्त नहीं हो पाई थी. इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था.

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि बडोवाला क्षेत्र से कूड़े के ढेर में महिला का शव मिली है. पुलिस आज मिले शव को कल मिले दोनों शवों की कड़ियों से जोड़ते हुए आशंका जता रही है कि तीनों शवों मां और बच्चों के हो सकते हैं. हालांकि शहर देहात में कहीं ऐसे परिवार की गुमशुदगी अभी तक दर्ज नहीं पाई गई है. मामला संवेदनशील है. पुलिस जल्द खुलासा करेगी.

ये भी पढ़ेंः- देहरादून में PCS अफसर के घर में घुसा चोर, घटनाओं से दहशत में देहराखास के लोग

Hot this week

Rahul Gandhi का बड़ा बयान, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

एफएनएन , नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में...

Topics

Rahul Gandhi का बड़ा बयान, बोले- ‘ज्ञानेश कुमार जाएंगे, मोदी सरकार भी जाएगी

एफएनएन , नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में...

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img