03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड में इसी हफ्ते मानसून देगा दस्तक, चारधाम आ रहे हैं तो ध्यान रखें, सीमित संख्या में श्रद्धालुओं को भेजने का सुझाव

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, देहरादून: उत्तराखंड में तमाम कयासों के बीच आखिरकार जून महीने के ही अंतिम दिनों में मानसून प्रदेश में दस्तक देने जा रहा है. मौसम विज्ञान केंद्र की मानें तो 28 जून तक प्रदेश में मानसून दाखिल हो जाएगा. इसका असर अभी से प्रदेश में दिखाई देने लगा है. वैसे तो पिछले दो, तीन दिनों से बारिश राज्य भर के कई क्षेत्रों में रुक रुक कर हो रही है, लेकिन अब आने वाले दिनों में कुछ जगहों पर तेज बारिश की भी आशंका जताई गई है. फिलहाल मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक के लिए राज्य भर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसमें खासतौर पर गढ़वाल और कुमाऊं के पर्वतीय जनपदों को शामिल किया गया है.

माना जा रहा है कि मानसून की दस्तक के साथ बारिश का सिलसिला तेज हो सकता है. गढ़वाल के साथ ही कुमाऊं के भी कई जनपदों में इसका सीधा असर देखने को मिलेगा. हालांकि मानसून आने के बाद पर्वतीय जनपदों के साथ मैदानी जनपद में भी कई जगह पर तेज बारिश का आकलन किया गया है. इसके लिए लोगों को सतर्क किया गया है.

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा चल रही है. ऐसे में चारधाम यात्रा के लिए विशेष तौर पर मौसम विज्ञान केंद्र की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है. राज्य के चारधाम रूट पर विशेष सावधानी बरतने के सुझाव दिए गए हैं. राज्य सरकार को भी चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या सीमित रखे जाने का सुझाव दिया गया है. दरअसल चारधाम यात्रा शुरू होने के बाद चारों धामों में मौजूद कैपेसिटी से भी ज्यादा श्रद्धालु पहुंच रहे थे. ऐसे में अब मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश को देखते हुए यात्रा को विशेष तौर पर रेगुलेट किए जाने के लिए कहा है.

ये भी पढ़ें:- कल दिल्ली में बीजेपी की बैठक, सीएम धामी समेत ये नेता करेंगे शिरकत

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Petrol Diesel फिर हुआ महंगा, जानिए दिल्ली से मुंबई तक नए रेट

एफएनएन, नई दिल्ली : Petrol Diesel अंतरराष्ट्रीय बाजार में...

Double Otp System हरियाणा में शुरू, अब साइबर ठगी करना होगा मुश्किल

एफएनएन, हरियाणा : Double Otp System साइबर ठगी पर...

Dhirendra Shastri बदरीनाथ धाम में कर रहे साधना, देवताल से सामने आई तस्वीर

एफएनएन, बदरीनाथ : Dhirendra Shastri इन दिनों उत्तराखंड के...

ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा : उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Ujjaini स्थित योगनगरी रेलवे स्टेशन...

Topics

Petrol Diesel फिर हुआ महंगा, जानिए दिल्ली से मुंबई तक नए रेट

एफएनएन, नई दिल्ली : Petrol Diesel अंतरराष्ट्रीय बाजार में...

Dhirendra Shastri बदरीनाथ धाम में कर रहे साधना, देवताल से सामने आई तस्वीर

एफएनएन, बदरीनाथ : Dhirendra Shastri इन दिनों उत्तराखंड के...

ऋषिकेश में बड़ा रेल हादसा : उज्जैनी एक्सप्रेस के 3 डिब्बे पटरी से उतरे

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh Ujjaini स्थित योगनगरी रेलवे स्टेशन...

Chardham Yatra Cyber ठगी का बड़ा खुलासा, 200 फर्जी वेबसाइट बंद

एफएनएन, देहरादून : Chardham Yatra Cyber चारधाम यात्रा के...

Haridwar Bomb Threat की धमकी से हड़कंप, 12 घंटे में आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar Bomb Threat हरिद्वार में उस...

Uttarkashi Pirul के चकोन स्थित पिरूल प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi Pirul त्तरकाशी जिले के ग्राम...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img