03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

Bigg Boss OTT 3 के घर में कैद हुआ ये नामी जर्नलिस्ट, ब्रेकिंग न्यूज बनाने वाला पत्रकार अब खुद बनेगा सुर्खियां

एफएनएन, नई दिल्ली: जब बिग बॉस ही विवादित है तो कंटेस्टेंट्स विवादित क्यों ना हों। बिग बॉस के घर में इस बार अलग-अलग फील्ड के कई बड़े धुरंधर शामिल होने वाले हैं, जिनके नाम विवादों के चलते सुर्खियां बटोर चुके हैं। इनमें से एक नाम एक जाने-माने जर्नलिस्ट का भी है।

बिग बॉस 17 (Bigg Boss 17) में क्राइम रिपोर्टर जिग्ना वोरा की एंट्री हुई थी। भले ही शो से वह जल्द ही निकल गई थीं, लेकिन उन्होंने काफी लाइमलाइट बटोरी थी। इस बार बिग बॉस ओटीटी 3 (Bigg Boss OTT 3) के घर में एक और जर्नलिस्ट आने वाला है, जो न्यूज बनाने से ज्यादा खुद विवादों के चलते सुर्खियां बन चुका है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

ब्रेकिंग न्यूज बनाएगा ये कंटेस्टेंट

जियो सिनेमा ने सोशल मीडिया पर पांचवें कंटेस्टेंट्स को कन्फर्म कर दिया है और उसकी तस्वीर भी शेयर की है। फोटो कोलाज में भले ही कंटेस्टेंट का चेहरा रिवील नहीं किया गया है, लेकिन कैप्शन सब जाहिर कर रहा है। फोटो के साथ कैप्शन में लिखा गया, “बिग बॉस ओटीटी 3 की हर न्यूज अब होगी ब्रेकिंग न्यूज। क्या आप इस पर्सनैलिटी का अनुमान लगा सकते हैं?”

विवादों में रहा ये कंटेस्टेंट

अगर आपको अब भी पता नहीं चल पाया कि बिग बॉस का ये कंटेस्टेंट आखिर कौन है तो हम आपको बता दें कि यह न्यूज एंकर दीपक चौरसिया (Deepak Chaurasia) है। दीपक कई बड़े मीडिया ऑर्गनाइजेशंस में काम कर चुके हैं। वह कई विवादों में घिर चुके हैं। उन पर दारू पीकर लाइव करने और 10 वर्षीय लड़की और उसके परिवार के ‘मॉर्फ्ड, एडिटेड और अश्लील’ वीडियो प्रसारित करने और उसे यौन उत्पीड़न के मामले से जोड़ने का आरोप लगा था।

आज होगा बिग बॉस ओटीटी 3 का आगाज

बिग बॉस ओटीटी के पहले सीजन में दिव्या अग्रवाल ने ट्रॉफी जीती थी और दूसरे में एल्विश यादव। अब तीसरे सीजन के लिए सभी खिलाड़ियों ने कमर कस ली है। 21 जून को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर बिग बॉस ओटीटी 3 का ग्रैंड प्रीमियर होगा। इस बार सलमान खान नहीं, बल्कि अनिल कपूर शो को होस्ट कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें.Sania Mirza और Mohammed Shami करेंगे शादी? टेनिस स्टार के पिता ने बताया क्या है सच्चाई

 

Hot this week

Kashipur में सड़क पर आमने-सामने दौड़े दो बाघ, कार सवार ने बनाया हैरान कर देने वाला VIDEO

एफएनएन, काशीपुर : Kashipur देर रात हेमपुर प्रतापपुर रोड...

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...

Topics

Haridwar जेल के वरिष्ठ अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर धमकी

एफएनएन, हरिद्वार : Haridwar जिला कारागार के वरिष्ठ अधीक्षक...

Mehvish हत्याकांड में तीन नामजद आरोपी गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद

एफएनएन, रुद्रपुर : Mehvish काशीपुर के महुआखेड़ागंज क्षेत्र में...

Government Land UIIDB को मुफ्त देने पर यशपाल आर्य का सरकार पर हमला

एफएनएन, देहरादून : Government Land देहरादून में प्रदेश की...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img