03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

नीट पेपर लीक के विरोध में आम आदमी पार्टी का देशव्यापी प्रदर्शन आज, शिक्षा मंत्री के आवास पर भी करेंगे प्रोटेस्ट

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: नीट पेपर लीक मामले में आम आदमी पार्टी लगातार भारतीय जनता पार्टी पर हमलावर है. आम आदमी पार्टी ने देशव्यापी प्रदर्शन का आवाहन किया है. सभी राज्यों में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी जगह-जगह प्रदर्शन कर भारतीय जनता पार्टी को घेरने का काम करेंगे. वहीं आज राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की आवास पर प्रदर्शन करेगी.

आम आदमी पार्टी की ओर से कहा गया है कि पेपर लीक और होनहार छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ के खिलाफ बुधवार सुबह 10:00 बजे तीन मूर्ति मार्ग स्थित भारत के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा. इसमें ज्यादा से ज्यादा लोगों से पहुंचने की अपील की गई है.

आम आदमी पार्टी भाजपा की केंद्र सरकार से दोबारा नीट परीक्षा करने की मांग कर रही है. हालांकि यह मामला अब सुप्रीम कोर्ट में चला गया है. कुछ परीक्षार्थियों ने मामले में सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दोबारा परीक्षा करने की मांग की है.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

जंतर-मंतर पर किया था प्रदर्शन

बता दें कि आम आदमी पार्टी की ओर से मंगलवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट परीक्षा में पेपर लीक के मामले को लेकर बड़ा प्रदर्शन किया था. आम आदमी पार्टी के सभी मंत्रियों विधायकों पार्षदों व कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के दौरान नीट परीक्षा में पेपर लीक होने के साथ रेल दुर्घटना समेत अन्य मुद्दों पर भी भाजपा की केंद्र सरकार को घेरा था.

मंच से पार्टी के वरिष्ठ नेता व दिल्ली सरकार में मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यहां तक कह दिया कि पानी के मुद्दे पर दिनभर बहस होती है लेकिन हरियाणा पानी नहीं दे रहा है. उसपर कोई बहस नहीं होती है. रेल हादसा हो गया उसपर कोई बहस नहीं होती. नीट परीक्षा में धांधली होती है इसपर कोई बहस नहीं हो रही है. पानी का मुद्दा इसलिए उठाया जा रहा है, जिससे की अन्य मुद्दों को दबाया जा सके.

यह भी पढ़ेंः- विकासनगर के त्यूणी अटाल मोटर मार्ग पर खाई में गिरी बाइक, हिमाचल के दो युवक घायल

Hot this week

Badrinath हाईवे पर फिर धंसी सड़क, ट्रक फंसा ; करोड़ों की मरम्मत के बाद भी उठे सवाल

एफएनएन, चमोली : Badrinath राष्ट्रीय राजमार्ग पर मैठाणा के...

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Topics

Rudrapur में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में पांच वर्षीय बच्ची के...

Sahastradhara में सेल्फी लेते समय नदी में गिरी हरियाणा की महिला, तेज बहाव में बहने से मौत

एफएनएन, देहरादून : Sahastradhara देहरादून के प्रसिद्ध सहस्त्रधारा क्षेत्र...

ई-रिक्शा में ठूंसकर ले जा रहे थे 5 मवेशी, पुलिस ने 2 तस्करों को दबोचा

एफएनएन, धमतरी : Dhamtari छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के भखारा थाना...

Varanasi एयरपोर्ट पर लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली, महिला सिक्योरिटी स्टाफ समेत 2 घायल

एफएनएन, वाराणसी : Varanasi के बाबतपुर स्थित लालबहादुर शास्त्री...

Tyuni में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, एक की मौत ; चालक की तलाश जारी

एफएनएन, विकासनगर : Tyuni देहरादून जिले के विकासनगर-त्यूणी क्षेत्र...

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img