03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सरकारी नौकरियों में ग्रुप-बी व ग्रुप-सी में साक्षात्कार खत्म

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने बड़ी राहत देते हुए देश के 23 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों में सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए साक्षात्कार समाप्त कर दिया गया है। इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने दी। दरअसल, कार्मिक मंत्रालय के एक बयान के अनुसार जितेंद्र सिंह ने कहा कि 2016 के बाद से केंद्र सरकार में ग्रुप-बी (गैर-राजपत्रित) और ग्रुप-सी के पदों के लिए साक्षात्कार को समाप्त कर दिया गया है। अब इन राज्यों में सरकारी नौकरियों में लिखित परीक्षा के आधार पर भर्तियां होंगीं ।

लिखित परीक्षा के आधार पर नौकरी में चयन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 2015 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साक्षात्कार समाप्त करने का सुझाव दिया था और लिखित परीक्षा के आधार पर नौकरी में चयन की बात कही थी। प्रधानमंत्री की सलाह पर कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने एक व्यापक कवायद की और तीन महीने के भीतर एक जनवरी, 2016 से केंद्र सरकार में भर्ती के लिए साक्षात्कार को समाप्त करने की घोषणा करने की प्रक्रिया पूरी कर ली।

प्रधानमंत्री ने साक्षात्कार समाप्त करने का दिया था सुझाव

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साक्षात्कार समाप्त करने का सुझाव दिया था और लिखित परीक्षा के आधार पर नौकरी में चयन की बात कही थी। उनकी उस सलाह पर कार्मिक और प्रशिक्षण विभाग ने संज्ञान लेते हुए केंद्र सरकार ने भर्तियों के लिए इंटरव्यू की व्यवस्था को हटाने की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है।

कुछ राज्य नहीं करना चाहते थे व्यवस्था को लागू

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि कुछ राज्य सरकारी नौकरियों में भर्ती के लिए इंटरव्यू को खत्म करने के लिए अनिच्छुक थे। वह अभी भी नौकरियों में भर्ती के लिए साक्षात्कार कराना चाहते थे। वहीं महाराष्ट्र और गुजरात जैसे कुछ राज्य इस नियम को लागू करने के लिए तत्पर थे। वहीं आज से 23 राज्यों और जम्मू-कश्मीर और लद्दाख समेत सभी आठ केंद्र शासित प्रदेशों में इंटरव्यू कराना बंद हो गया है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Hot this week

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Topics

Vande Mataram को लेकर कांग्रेस पर BJP का हमला, महेंद्र भट्ट ने लगाए गंभीर आरोप

एफएनएन, देहरादून : Vande Mataram राष्ट्रगीत वंदेमातरम के पूर्ण...

Nandanagar में दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरी कार ; सेना के जवान की मौत

एफएनएन, चमोली : Nandanagar चमोली जिले के विकासखंड नंदानगर...

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img