03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

क्लैश नहीं, यह है पुष्पा 2 की रिलीज टलने का कारण, अब अल्लू-अर्जुन के ‘लकी’ महीने में आएगी फिल्म?

एफएनएन, नई दिल्ली : अल्लु अर्जुन (Allu Arjun) स्टारर फिल्म ‘पुष्पा 2’ अनाउंसमेंट के बाद से लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मूवी के दो गाने रिलीज किए जा चुके हैं, जिस पर लोग जमकर रील्स बना रहे हैं। ‘पुष्पा 2’ की ऑफिशियल रिलीज डेट 14 अगस्त, 2024 थी, लेकिन पिछले कई दिनों से फिल्म के पोस्टपोन होने की खबरें आ रही हैं।

पुष्पा 2′ की नई रिलीज को लेकर आई अपडेट

सुकुमार के डायरेक्शन में बनी ‘पुष्पा: द राइज’ ने दुनियाभर में तहलका मचा दिया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त रिस्पांस मिला था। वहीं अब मेकर्स ‘पुष्पा: द रूल’ की कहानी लेकर हाजिर होने के लिए तैयार हैं। जैसे-जैसे समय बीतता जा रहा है, वैसे-वैसे फैंस की फिल्म की रिलीज को लेकर इंतजार बढ़ता जा रहा है। लेकिन अब एक ऐसी जानकारी सामने आ रही है, जो फैंस को मायूस कर सकती है।

इस कारण टली ‘पुष्पा 2’

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, पुष्पा 2 की कुछ हिस्सों की शूटिंग अभी भी बाकी है। एडिटिंग का काम भी बाकी है। अब मेकर्स ने फिल्म को पोस्टपोन करने की योजना बनाई है। शूटिंग शेड्यूल के कारण फिल्म को नई रिलीज डेट के लिए पुश किया गया है।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

इस महीने रिलीज हो सकती है फिल्म

सामने आई जानकारी के अनुसार, अल्लु अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ‘पुष्पा 2’ को दशहरा 2024, दिसंबर 2024 या पोंगल 2025 पर रिलीज किया जा सकता है। हालांकि, इस बात की संभावना ज्यादा है कि ‘पुष्पा 2’ दिसंबर 2024 में रिलीज हो।

बता दें कि ‘पुष्पा: द राइज’ भी दिसंबर में ही रिलीज हुई थी। फिल्म 17 दिसंबर, 2021 को रिलीज की गई थी। पैन इंडिया लेवल पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस मूवी ने 108.26 करोड़ का लाइफटाइम कलेक्शन किया था।

यह भी पढ़ें:- बैटर्स मचाएंगे धमाल या गेंदबाज लूटेंगे महफिल, जानिए कैसा खेलेगी पिच

Hot this week

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...

Topics

Rajesh Pratap की जीत का शोर, सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब चहुंओर !

रेलवे स्टेशन से विधायक कार्यालय तक निकला भव्य विजय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img