03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मेहंदी की रात डांस कर रही थी दुल्हन, अचानक हुआ कुछ ऐसा… मच गई चीख पुकार

Spread the love

एफएनएन, भीमताल: नौकुचियाताल स्थित एक रिजार्ट में शनिवार की देर रात मेहंदी समारोह में स्टेज पर डांस करते समय अचानक दुल्हन बेहोश हो गई। इससे स्वजन और रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया। उसे भीमताल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, लेकिन डाक्टरों के काफी प्रयास के बाद भी दुल्हन की जान नहीं बच पाई। घटना से स्वजन में कोहराम मचा है।

भीमताल थानाध्यक्ष जगदीप नेगी ने बताया कि डॉ. संजय कुमार जैन निवासी द्वारका नई दिल्ली ने अपनी बेटी श्रेया जैन की शादी के लिए नौकुचियाताल आए थे। यहां एक रिजार्ट में शादी कार्यक्रम होना था। लड़के का परिवार भी शादी के लिए यहां पहुंचा था। लड़का और लड़की दोनों ही आइटी सेक्टर में काम करते थे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

शनिवार को ही दिन में नौकुचियाताल में दोनों की सगाई हुई थी और शाम में मेहंदी समारोह चल रहा था। रविवार को शादी होनी थी, मगर मेहंदी समारोह में दुल्हन श्रेया स्टेज पर डांस करते समय बेहोश हो गई। यह देख हड़कंप मच गया। आननफानन में बेटी को बेहोशी की हालत में ही स्वजन भीमताल सीएचसी ले गए।

सीएचसी में डॉ राशिद ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह बच नहीं पाई। डॉ. राशिद ने बताया कि प्राथमिक जांच में हृदयाघात से मौत की बात सामने आई है, मगर स्वजन ने पोस्टमार्टम नहीं कराने दिया।

थानाध्यक्ष डॉ. जगदीप नेगी ने बताया कि दुल्हन के पिता डॉ. संजय ने भीमताल थाने में एक प्रार्थना पत्र देकर कोई भी कानूनी कार्रवाई नहीं करने की मांग की, जिसके बाद वे शव लेकर वापस चले गए। रविवार को स्वजन ने रानीबाग में समाजसेवी हेमंत गौनिया की मदद से विद्युत इलेक्ट्रिक मशीन में उसका अंतिम संस्कार किया। जवान बेटी की मौत के बाद से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ेंः-क्लैश नहीं, यह है पुष्पा 2 की रिलीज टलने का कारण, अब अल्लू-अर्जुन के ‘लकी’ महीने में आएगी फिल्म?

Hot this week

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Srinagar में कांग्रेस को बड़ा झटका, मेयर आरती भंडारी समेत 10 पार्षद भाजपा में शामिल

एफएनएन, श्रीनगर गढ़वाल : Srinagar पौड़ी गढ़वाल के श्रीनगर...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Topics

Ankita Bhandari हत्याकांड : पुलकित आर्य समेत तीनों की जमानत याचिका हाईकोर्ट ने की खारिज

एफएनएन, नैनीताल : Ankita Bhandari बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Manimai Temple के पास भीषण हादसा, इको के परखच्चे उड़े; 1 की मौत, 6 घायल

एफएनएन, डोईवाला : Manimai Temple देहरादून के प्रसिद्ध मणिमाई...

Pithoragarh में बारिश का कहर: कूलागाड़ पुल क्षतिग्रस्त, शाम तक डायवर्जन की तैयारी

एफएनएन, देहरादून / पिथौरागढ़ : Pithoragarh उत्तराखंड के सीमांत...

Kolkata के होटल में भीषण आग, 9 की मौत की खबर ; 6 लोग झुलसे

एफएनएन, कोलकाता : Kolkata पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img