03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

खुद के ही दुश्मन बने अजय देवगन, तब्बू संग 22 साल बाद क्या रोमांस चढ़ेगा परवान

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी का क्या ही कहना है। इन दोनों ने एक साथ दृश्यम, भोला सहित कई सुपरहिट फिल्में दर्शकों के सामने परोसी हैं। एक बार फिर से ये दोनों दर्शकों को सिनेमाघरों में उनकी सीट से बांधे रखने के लिए वापस स्क्रीन पर लौट रहे हैं, लेकिन इस बार खेल चोर पुलिस का नहीं, बल्कि दिल का है।

पिछले काफी समय से अजय देवगन (Ajay Devgn) और तब्बू अपनी आगामी फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देगी, लेकिन उससे पहले मेकर्स ने फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जो आपका दिल छू लेगा।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

अजय देवगन-तब्बू के प्यार की दुश्मन बनी एक रात

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ के निर्देशन की कमान नीरज पांडे ने संभाली, जो इससे पहले अ वेडनेसडे, सात उचक्के, रुस्तम और एम एस धोनी जैसी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं। इस फिल्म का ट्रेलर तीन मिनट का है, जिसकी शुरुआत होती है अजय देवगन और तब्बू के बचपन के किरदारों के वॉइस ओवर के साथ। इसके बाद एक्टर के जेल में ही बड़े होने के सफर को छोटे से ट्रेलर में उतारा गया है।

इसके बाद दोनों जब 22 साल बाद जेल के बाहर मिलते हैं, तो उनकी मुलाकात होती है और दोनों अपने पुराने प्यार भरे लम्हों को याद करते दिखाई देते हैं। हालांकि, ट्रेलर में दिखाई गयी जो चीज आपके मन में सवाल खड़ा करेगी, उस रात को क्या हुआ था, जो अजय देवगन और तब्बू के प्यार का दुश्मन बन गया था।

अजय तब्बू के अलावा ये कलाकार भी आएंगे नजर

अजय देवगन और तब्बू के अलावा फिल्म में जिम्मी शेरगिल भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे, जो ट्रेलर देखकर प्रतीत होता है कि एक्ट्रेस के पति का किरदार अदा करेंगे।

इसके अलावा फिल्म में शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर भी अजय देवगन- तब्बू के युवा समय का किरदार अदा करेंगे। औरों में कहां दम था इस साल 5 जुलाई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अजय देवगन की ये इस साल की तीसरी रिलीज है।

यह भी पढ़ें:- तबादला सूची के लिए IFS अफसरों को करना होगा इंतजार, वन महकमे में नई जिम्मेदारी को लेकर आया अपडेट

Hot this week

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

15 सितंबर से फिर शुरू होगी केदारनाथ हेली सेवा, DGCA की बैठक में होगा फैसला

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath चारधाम यात्रा के दूसरे चरण...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

Topics

rudrapur नहीं रहा अभिषेक, कई दिनों तक जिंदगी और मौत से लड़ता रहा युवक

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur काशीपुर रोड ओवरब्रिज पर 7...

Spare Parts की दुकान में अचानक लगी आग, धुआं उठते ही मची अफरा-तफरी

एफएनएन, हरिद्वार : Spare Parts शहर में सुबह-सुबह स्पेयर...

Kusumkheda में नाबालिग से आपत्तिजनक हरकत का आरोप, आरोपी पुलिस हिरासत में

एफएनएन, हल्द्वानी : Kusumkheda हल्द्वानी के कुसुमखेड़ा क्षेत्र में नाबालिग...

rudrapur ARTO में बड़ा खुलासा, एक नंबर की दो Swift Dzire और चेसिस नंबर भी निकला समान

एफएनएन, रुद्रपुर : rudrapur के संभागीय परिवहन कार्यालय में...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img