03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

विराट कोहली से भी बेहतर निकले अर्शदीप और सिराज, गेंद ही नहीं बल्ले से भी बिखेरी चमक

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली: टी20 विश्‍व कप 2024 में भारतीय टीम जीत की हैट्रिक लगा चुकी है। इसके साथ ही टीम इंडिया ने सुपर 8 में अपनी जगह पक्‍की कर ली। रोहित शर्मा एंड कंपनी ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से मात दी थी। अपने दूसरे मुकाबले में मैन इन ब्‍लू ने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्‍तान को एक लो स्‍कोरिंग मैच में 6 रन से पटखनी दी थी। पिछले मैच में रोहित शर्मा की सेना ने मेजबान अमेरिका को 7 विकेट से परास्‍त कर वेस्‍टइंडीज का टिकट कटाया।

विराट कोहली की फॉर्म चिंता का विषय

भारतीय टीम भले ही टूर्नामेंट के अगले दौर में पहुंच गई हो पर विराट कोहली की फॉर्म अभी भी चिंता का विषय बनी हुई है। कोहली ने 3 मुकाबलों में भारतीय गेंदबाज अर्शदीप सिंह और मोहम्‍मद सिराज से भी कम रन बनाए हैं। टी20 विश्‍व कप 2024 के 3 मुकाबलों में विराट कोहली ने सिर्फ 5 रन बनाए हैं। आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में किंग कोहली ने 5 गेंदों का सामना किया था और वह 1 रन ही बना पाए थे।

इसके बाद पाकिस्‍तान के खिलाफ उन्‍होंने 3 गेंदों का सामना किया और वह 4 रन ही बना सके थे। अमेरिका के खिलाफ तो विराट कोहली का खाता तक नहीं खुला और वह गोल्‍डन डक पर पवेलियन लौटे। भारतीय मूल के सौरभ नेत्रावलकर ने उन्‍हें अपना शिकार बनाया।

गेंदबाज है विराट कोहली से अव्‍वल

दूसरी ओर अर्शदीप सिंह ने पाकिस्‍तान के खिलाफ 1 चौके की मदद से 13 गेंदों पर 9 रन बनाए थे। साथ ही इसी मुकाबले में मोहम्‍मद सिराज 7 गेंदों पर 7 रन बनाकर नाबाद रहे थे। ये दोनों ही गेंदबाज अभी टी20 विश्‍व कप 2024 में रन बनाने के मामले में विराट कोहली से अव्‍वल हैं। हालांकि, विराट कोहली को फॉर्म में वापसी के लिए बस एक मैच ही चाहिए।

टी20 विश्‍व कप में उनके आंकड़े जगजाहिर हैं। विराट टी20 विश्‍व कप में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं। उन्‍होंने 30 मैच की 28 पारियों में 67.41 की औसत और 130.52 की स्‍ट्राइक रेट से 1146 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्‍होंने 14 अर्धशतक भी लगाए हैं।

ये भी पढ़ें…खुद के ही दुश्मन बने अजय देवगन, तब्बू संग 22 साल बाद क्या रोमांस चढ़ेगा परवान

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img