03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सोती रही रसियन पत्नी, बेटे को ले भागा इंडियन पति

एफएनएन, मथुरा:  एक भारतीय पति रसियन पत्नी के साथ बेंगलुरु से वृंदावन घूमने आया था। यह  युवक विदेशी पत्नी को सोता छोड़कर बच्चे के साथ फरार हो गया। पत्नी ने कोतवाली पुलिस से पति को तलाशने की गुहार लगाई है। पुलिस के मुताबिक, बेंगलुरु निवासी महेश ने सात वर्ष पहले रूस की नागरिक नादिया से शादी की थी, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों में अनबन चल रही थी। बुधवार को पांच वर्ष के बेटे के साथ वृन्दावन पहुंचे थे और प्रेम मंदिर के सामने चैतन्य विहार स्थित एक गेस्‍ट हाउस में ठहरे थे। नादिया ने आाज पुलिस में तहरीर दी कि उसका पति उन्‍‍हें होटल में सोता छोड़कर फरार हो गया। बेटे को भी ले गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, चेतन विहार स्थित गेस्ट हाउस में 27 वर्षीय रूसी महिला को उनका भारतीय मूल का पति छोड़कर अपने सात साल के बच्चे को साथ लेकर फरार हो गया। काफी समय बाद भी पति के वापस न लौटने पर महिला दोनों हाथों में बैग लिए प्रेम मंदिर के सामने रोड पर आ गई। जहां ट्रैफिक पुलिस द्वारा महिला को एक इस्कान भक्त के साथ थाना वृंदावन के लिए भेजा गया। पुलिस ने उसके पति की तलाश का आश्वासन दिया है।

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें शुरूआत

Hot this week

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...

Ankita Bhandari के परिवार से अनुदान लौटाने की मांग पर भड़की कांग्रेस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड...

Topics

Dehradun 14 लाख रुपये लूटकांड में बजरंग दल और पुलिस आमने-सामने

एफएनएन, देहरादून : Dehradun राजधानी देहरादून में 14 लाख...

Ankita Bhandari के परिवार से अनुदान लौटाने की मांग पर भड़की कांग्रेस

एफएनएन , देहरादून : उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img