03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

उत्तराखंड: 120 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार, दो आरोपी फरार

Spread the love

एफएनएन, ऊधमसिंह नगर:  गदरपुर में पुलिस ने घर में छापा मारकर 120 किलो प्रतिबंधित मांस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। दो आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस टीम ने मौके से करीब 120 किलो मांस, एक चापड़, दो छुरी और एक इलेक्ट्रानिक तराजू बरामद किया। राजकीय पशु चिकित्सालय के डा. रवि शंकर झा ने परीक्षण के बाद प्रथम दृष्टया मांस के प्रतिबंधित पशु के होने की पुष्टि की और मांस के कुछ टुकड़ों का सैंपल लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

रविवार सुबह पुलिस को ग्राम धीमरखेड़ा में गोकशी की सूचना मिली थी। एसआई बसंत प्रसाद और कपिल कंबोज के नेतृत्व में टीम ने ग्राम धीमरखेड़ा में राजकीय प्राथमिक विद्यालय के सामने रहने वाले सद्दीक के घर पर छापा मारा। टीम को देखकर प्लास्टिक का कट्टा लेकर आ रहे युवक ने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उसे पकड़ लिया। युवक ने अपना नाम धीमरखेड़ा निवासी मोहम्मद यासीन बताया।

उसने बताया कि उसकी दो चचेरी बहनों की शादी है और उसके चाचा मोहम्मद सद्दीक ने मेहमानों की खातिरदारी के लिए प्रतिबंधित पशु को काटा था। यासीन को साथ लेकर पुलिस टीम ने घर के किचन में पहुंची तो वह सद्दीक धारदार हथियार से पशु के अवशेष और हड्डियों को काट रहा था। पुलिस टीम को देखकर मोहम्मद सद्दीक हड़बड़ा कर भागने लगा लेकिन पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

ये पढ़ें- उत्तराखंड: आज से टोल प्लाजा से गुजरने पर चुकाने होंगे अधिक पैसे, 5 से 10 प्रतिशत अधिक कटेगी रकम

पूछताछ में मोहम्मद सद्दीक ने बताया कि उसने अपने बेटे इदरीश, भतीजे मोहम्मद यासीन और ग्राम धीमरखेड़ा निवासी कासिम के साथ मिलकर देर रात एक पशु को बौर नदी के किनारे काटा था। पशु के सिर और पैरों को उन्होंने नदी में फेंक दिया और मांस घर ले आए थे। बताया कि इदरीश और कासिम सामान लेने के लिए बाजार गए हैं। पुलिस ने मौके पर मौजूद मोहम्मद यासीन और मोहम्मद सद्दीक के अलावा फरार आरोपी इदरीश और कासिम के खिलाफ उत्तराखंड गो वंश संरक्षण अधिनियम के तहत धारा 3/5/11(1) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

सादगी से हुआ निकाह

गदरपुर में ग्राम धीमरखेड़ा और उसके आसपास के क्षेत्र में काफी समय से अवैध रूप से प्रतिबंधित पशुओं का वध किए जाने की चर्चा थी। रविवार को मोहम्मद सद्दीक घर में दो दो बेटियों की शादी की तैयारियां चल रही थीं। मेहमानों का स्वागत करने के लिए साज सज्जा हो रही थी। हर किसी के चेहरों पर खुशी की जो चमक थी, वो पुलिस की कार्रवाई के बाद काफूर हो गई। खुशियों वाले घर में मातम सा छा गया। दोपहर बाद दोनों बेटियों की बरात मोहम्मद सद्दीक के दरवाजे पर पहुंची। परिजनों ने सादगी भरे माहौल में निकाह की रस्म अदा कराई और बरातियों को विदा किया। एकम सनातन भारत दल के प्रदेश उपाध्यक्ष डा. आरके महाजन ने कहा कि इस तरह के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

 

Hot this week

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

Topics

Cm Pushkar Singh Dhami ने पूरे किए 5 साल, 9 जुलाई को बनाएंगे सबसे लंबे कार्यकाल का रिकॉर्ड

एफएनएन, देहरादून : उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Pakistan में दर्दनाक बस हादसा, खाई में गिरने से 40 लोगों की मौत

एफएनएन, इस्लामाबाद : Pakistan के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में...

Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे धंसने पर NHAI का बड़ा एक्शन, दो अधिकारी सस्पेंड

एफएनएन, मेरठ : Delhi-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सड़क धंसने की...

rudrapur से उठी निवेश की नई उड़ान

IIA-UPSIDA उद्योग संवाद में यूपी-उत्तराखंड के औद्योगिक गठजोड़ पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img