Sunday, April 12, 2026
03
20x12krishanhospitalrudrapur
previous arrow
next arrow
Shadow
Homeराज्यउत्तराखंडउत्तराखंड: आज से टोल प्लाजा से गुजरने पर चुकाने होंगे अधिक पैसे,...

उत्तराखंड: आज से टोल प्लाजा से गुजरने पर चुकाने होंगे अधिक पैसे, 5 से 10 प्रतिशत अधिक कटेगी रकम

एफएनएन, देहरादून: देश भर में टोल टैक्स में हो रही वृद्धि क्षेत्र के टोल प्लाजा पर भी रविवार की मध्य रात्रि के बाद लागू हो गई है। ऐसे में देहरादून से हरिद्वार और हरिद्वार से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को करीब दस-दस रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के परियोजना निदेशक पीएस गुंसाई ने बताया कि टोल टैक्स में पांच से 10 प्रतिशत तक की वृद्धि हुई है। सभी टोल प्लाजा पर बढ़ी हुई दरें रविवार की रात से लागू होंगी। देहरादून से हरिद्वार जाने के लिए के लिए करीब 10 रुपये टोल में वृद्धि होगी।

इसी तरह हरिद्वार से दिल्ली जाने के लिए बहादराबाद में पड़ने वाले टोल पर भी करीब इतने ही रुपये अधिक चुकाने होंगे। जबकि देहरादून से वाया भगवानपुर रुड़की होकर दिल्ली पहुंचने वाले यात्रियों को भगवानपुर स्थित टोल पर करीब पांच रुपये अधिक चुकाने होंगे।

ये भी पढ़ें…गणेश गोदियाल ने कांग्रेस एजेंटों को मतगणना पर कड़ी नजर रखने को कहा, बोले- एग्जिट पोल से मनोबल न टूटने दें कार्यकर्ता

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments