03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

‘सावी’ के कलेक्शन में आया उछाल, शनिवार को दिव्या की फिल्म ने किया इतना कारोबार

Spread the love

एफएनएन, नई दिल्ली:  दिव्या खोसला कुमार, अनिल कपूर, हर्षवर्धन राणे और हिमांशी चौधरी स्टारर फिल्म ‘सावी ए ब्लडी हाउसवाइफ’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है।

कुछ लोगों को फिल्म देखने के बाद एक्ट्रेस का अभिनय काफी पसंद आ रहा है। वहीं, कुछ अनिल कपूर की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर थोड़ी धीमी शुरुआत की है। अब इस फिल्म के दूसरे दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है। चलिए जानते हैं ‘सावी’ ने शनिवार को कितना बिजनेस किया।

शनिवार को ‘सावी’ ने की इतनी कमाई

अभिनय देव के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सावी ए ब्लडी हाउसवाइफ’ ने 31 मई को सिनेमाघरों में दस्तक दी है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का क्लैश जाह्नवी कपूर और राजकुमार राव की ‘मिस्टर एंड मिसेज माही’ से हुआ है। फिल्म सावी ने अपने ओपनिंग डे पर धीमी शुरुआत की थी।
WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

अब शनिवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़त देखने को मिली। टी-सीरीज के ऑफिशियल एक्स हैंडल ने इसके आंकड़े जारी कर दिए हैं। इसके अनुसार, मूवी ने अभी तक कुल 4.80 करोड़ रूपये का बिजनेस कर लिया है। अब देखना होगा कि क्या इस मूवी को रविवार का फायदा मिल पाता है या नहीं।

इन फिल्मों से मिल रही टक्कर

‘सावी’ के लिए बॉक्स ऑफिस पर कमाई करना आसान नहीं होने वाला है, क्योंकि उनके साथ कई फिल्में रिलीज हुई हैं, जो उन्हें कड़ी टक्कर देने वाली है। मिस्टर एंड मिसेज माही के अलावा सिनेमाघरों में राजकुमार राव की श्रीकांत, मनोज बाजपेयी की भैया जी, अनुपम खेर की छोटा भीम और कई हॉलीवुड फिल्में भी लगी हुई हैं। ऐसे में इन फिल्मों के कलेक्शन का असर ‘सावी’ के कलेक्शन पर भी देखने को मिलने वाला है।

Hot this week

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...

Kedarnath पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरा युवक, SDRF ने रातभर चले रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाई जान

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ पैदल...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img