03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

पत्नी का कटा सिर हाथ में लेकर थाने पहुंचा पति, मचा हड़कंप

Spread the love
  • अवैध संबंधों के चलते पत्नी की हत्या
    फरसे से गर्दन को काटा, प्रेमी घायल

एफएनएन, बांदा: एक पति ने अवैध संबंधों के शक में शुक्रवार की सुबह हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। पति ने पहले तो फरसे से अपनी पत्नी की गर्दन काट दी फिर कटे सिर को लेकर बाजार से होता हुआ करीब दो किमी दूर थाने जा पहुंचा। मामला बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र के ग्रामीण मोहल्ले नेतानागर का है। यहां रहने वाले 38 वर्षीय चिन्नर यादव नाम के व्यक्ति को अपनी पत्नी विमला (35) पर अवैध संबंधों का शक था। जिसकी आज सुबह लगभग 6 बजे उसने फरसे से गर्दन पर वार करके हत्या कर दी। घटना में एक व्यक्ति भी घायल हुआ है, जो महिला का प्रेमी बताया जा रहा है।

अवैध संबंध के शक में की हत्या

अपर पुलिस अधीक्षक  महेंद्र प्रताप सिंह चौहान  ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह करीब साढ़े सात बजे की है। बबेरू कस्बे के नेता नगर मुहल्ले में अवैध संबंधों को लेकर चिन्नर यादव (38) और उसकी पत्नी विमला (35) के बीच झगड़ा हुआ। झगड़े के दौरान गुस्साए चिन्नर ने धारदार हथियार से पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया और वह कटा सिर लेकर कोतवाली (थाने) पहुंचा। उसने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या के लिए प्रयोग किए गए हथियार के साथ पति को गिरफ्तार कर लिया है। महिला का शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है।

कटा सिर और हथियार के साथ पहुंचा थाने

आरोपी पति चिन्नर यादव ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के अवैध संबंध किसी और व्यक्ति से थे, इसलिए उसने वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि वह थाने आया तो उसके एक हाथ में कटा सिर था और दूसरे में धारदार हथियार था, जिससे उसने पत्नी का सिर काटा था। इस सनसनीखेज घटना से दिवंगत महिला के पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मजदूरी करने वाला किन्नर यादव पटाखा बनाने का कारिगर और लॉकडाउन के दौरान प्रयागराज से घर आया हुआ था।

 

ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें शुरूआत

Hot this week

Dehradun में भारी बारिश बनी काल, बरसाती बहाव में बही कार; युवक समेत 2 की मौत, युवती घायल

एफएनएन, विकासनगर : Dehradun में लगातार हो रही भारी बारिश...

Rishikesh में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद बवाल, होटल में तोड़फोड़ ; आरोपी की तलाश तेज

एफएनएन, ऋषिकेश : Rishikesh में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म...

Topics

Haldwani मंच शुद्धीकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

एफएनएन, हल्द्वानी : Haldwani उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img