03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

IAS अफसर को रिक्शे में देख लोग हैरान, कमिश्नर ने जाना तंग गलियों का हाल

Spread the love

एफएनएन, मेरठ : उत्तर प्रदेश के मेरठ जनपद में शुक्रवार को एक आईएएस ऑफिसर का अलग अंदाज देखने को मिला। उन्होंने रिक्शे में सवार होकर जनता की समस्याओं को जाना तो हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, आईएएस सेल्वा कुमारी जे. इससे पहले भी सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोर चुकी हैं। मुजफ्फरनगर में डीएम रहते उन्होंने बैलगाड़ी चलाकर लोगों को चौंका दिया था। उनका बैलगाड़ी चलाते हुए फोटो उस समय खूब वायरल हुआ था

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow
  • रिक्शे में सवार होकर लिया तंग गलियों का जायजा

कमिश्नर आईएएस सेल्वा कुमारी जे. ने शुक्रवार को रिक्शे में सवार होकर शहर की तंग गलियों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने जनता की समस्याओं को बहुत करीब से देखा।

खास बात यह है कि आईएएस सेल्वा कुमारी जे. ने रिक्शे से सफर करने में कोई गुरेज नहीं बल्कि खुशी का इजहार किया है। वहीं, लोगों ने उन्हें रिक्शे में देखा तो एक बार को यकीन नहीं हुआ। पर जब उन्होंने जनता से उनकी समस्या के बारे में पूछा तो उन्होंने आईएएस ऑफिसर की खूब प्रशंसा की।

कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे. ने रिक्शे में तंग गलियों का जायजा लेकर अधिकारियों को जनता की समस्याओं को जानने के लिए संदेश भी दिया। उनके पति भी यूपी कैडर में आईएएस अफसर हैं। आईएएस सेल्वा कुमारी जे. मूल रूप से चेन्नई की रहने वाली हैं।

Hot this week

Rudraprayag : तरसाली-फाटा मार्ग पर गहरी खाई में गिरा ट्रक, दो घायल, SDRF ने किया रेस्क्यू

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Rudraprayag जिले के तरसाली-फाटा मार्ग पर...

Silkyara Tunnel हादसे की होगी मजिस्ट्रेट जांच, DM प्रशांत आर्य ने 15 दिन में मांगी रिपोर्ट

एफएनएन, बडकोट : Silkyara Tunnel यमुनोत्री हाईवे पर निर्माणाधीन...

Topics

Uttarkashi सिलक्यारा टनल में बड़ा हादसा, कंक्रीट लाइनिंग गिरने से 21 वर्षीय श्रमिक की मौत

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi जिले में निर्माणाधीन सिलक्यारा टनल...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img