03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

जौनपुर में विपक्ष पर बरसीं मायावती, आरक्षण और चुनावी बॉन्ड को लेकर कांग्रेस व भाजपा को घेरा

Spread the love

एफएनएन, जौनपुर : जौनपुर जिले में जनसभा के दौरान बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि हमारी पार्टी कांग्रेस, बीजेपी या एनी पार्टियों के गठबंधन के साथ न मिलकर अकेले चुनाव लड़ रही है। हमने बनारस मंडल में सभी समाज के लोगों को मौका दिया है। भीड़ के जबरदस्त जोश को देख कर भरोसा हो गया है कि पिछली बार से भी इस बार अच्छा प्रदर्शन दिखाएंगे।

मायावती ने कहा कि कांग्रेस, बीजेपी व अन्य दलों में आजादी के बाद से अधिकांश राज्यों में कांग्रेस की सरकार रही। इनकी गलत नीतियों के कारण इन्हें राज्यों से लेकर केंद्र तक की सत्ता से बाहर होना पड़ा। कांग्रेस की पहली सरकार में बाबा साहब लॉ मिनिस्टर थे। उन्होंने जवाहर लाल नेहरू से कहा था कि एससी- एसटी को बराबर आरक्षण नहीं मिल रहा है, अति पिछड़े वर्ग के लोगों को भी आरक्षण मिलना चाहिए और आर्टिकल 340 के अनुसार आरक्षण देना चाहिए। उनकी मांग नहीं पूरी होने पर बाबा साहब ने इस्तीफा दे दिया।

कहा कि कांग्रेस कहती है कि वो संविधान के खिलाफ नहीं हैं। सभी पार्टियां वोट की खातिर आरक्षण को लेकर बड़ी- बड़ी बातें कर रही हैं। देश की जनता इस बात को समझ गई है कि अच्छे दिन के नाम पर प्रलोभन दिया गया है, जितना कहा उसका एक चौथाई काम भी नहीं किया। ये लोग पूंजीपतियों को और मालामाल करने, इन्हें विभिन्न मामलों में छूट देने और इन्हें बचाने में लगे हैं।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

मायावती ने कहा कि इलेक्टोरल बांड जैसे मामले सामने आ रहे हैं। कुछ दिन पहले जब सुप्रीम कोर्ट ने इस पर टिप्पणी की तो यह साफ हो गया कि बीजेपी और कांग्रेस ने बड़े बड़े पूंजीपतियों से चुनाव लड़ने के लिए मोटी रकम ली है। बीएसपी ने किसी से भी कोई आर्थिक सहयोग नहीं लिया। बीएसपी थोड़ा- थोड़ा पैसा इकट्ठा कर अपना काम करती है। देश के किसान बीजेपी के कारण हमेशा परेशान रहे हैं, जबकि हमारी पार्टी ने चारों हुकूमतों में इनका ख्याल रखा। इन्हें खेती के लिए संसाधन उपलब्ध कराए और फसल का अच्छा दाम दिया।

कहा कि बीजेपी के शासन में दलितों आदिवासियों या किसी भी वर्ग का उत्थान नहीं हुआ। दलित और आदिवासियों को नौकरी नहीं मिली। इनके पद खाली हैं। आरक्षण नहीं देने से पद खाली हैं। इनकी सरकार में बिना कोई आरक्षण दिए प्राइवेट सेक्टर से काम कराया जा रहा है। शोषण और उत्पीड़न भी बंद नहीं हुआ। बीजेपी और आरएसएस की सरकार के चलते हिंदुत्व के आड़ में चल रही राजनीति से हालत खराब है। किसान वर्ग भी आंदोलित है। गलत आर्थिक नीतियों से देश पर असर दिखाई दे रहा है। महंगाई, गरीबी, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार भी बढ़ता जा रहा है।

कहा कि विरोधी पार्टियां साम, दाम, दंड, भेद अपना कर सत्ता पाने में जुटी हैं। ऐसे लोगों से गुमराह नहीं होना है। इनके वादों से भी गुमराह न हों। ये पार्टियां अपने वादों को अमल में नहीं लातीं, इसीलिए जनता का विश्वास इन पर से उठ गया है। हमारी पार्टी कहने में कम और करने में अधिक विश्वास करती है। हमारी पार्टी ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। हमारी पार्टी को सरकार बनाने में मौका मिला तो हम हवा हवाई काम नहीं बल्कि जमीनी हकीकत पर काम करके दिखाएगी। केंद्र द्वारा जो लोगों को राशन मुफ्त दिया जा रहा है, इससे भला होने वाला नहीं है। इन्हें काम देने की जरूरत है। ये काम हमारी पार्टी करेगी। फ्री का राशन मिलना बीजेपी या आरएसएस की देन नहीं है, आपके टैक्स के पैसे से राशन दिया जा रहा है। कोई पार्टी अपनी जेब से नहीं दे रही।
मायावती ने कहा कि बसपा सर्व जन जीताय सर्व जन सुखाय की नीति पर सरकार चलाएगी। आप लोगों को वोट पड़ने वाले दिन श्याम सिंह यादव को वोट देकर जिताना है। इन्हें फिर से मौका दीजिए। मछलीशहर सीट से कृपाशंकर सरोज, वाराणसी से अतहर जमाल लारी, चंदौली से संत्येन्द्र मौर्य को चुनाव में उतारा है। इन सभी को जिताएं।

Hot this week

Digital Arrest कर वरिष्ठ महिला से 1.20 करोड़ की ठगी, उत्तराखंड STF ने मालदा से आरोपी दबोचा

एफएनएन, देहरादून : Digital Arrest उत्तराखंड STF ने डिजिटल अरेस्ट...

Satya Niketan बिल्डिंग हादसा : मौतों का आंकड़ा 7 पहुंचा, मालिक की तलाश में 10 पुलिस टीमें

एफएनएन, दिल्ली : Satya Niketan दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के सत्य...

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...

Haldwani शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, आज सीएम आवास का करेगी घेराव

एफएनएन, देहरादून : Haldwani में कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष...

Topics

Kedarnath Yatra मार्ग पर हादसा, छौड़ी गधेरे के पास खाई में गिरा यात्री

एफएनएन, रुद्रप्रयाग : Kedarnath Yatra मार्ग पर सोमवार सुबह...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img