03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

टैंकर ने कार को रौंदा, एक्सिस बैंक के मैनेजर समेत तीन कर्मचारियों की मौत, गाड़ी काटकर निकाले शव

Spread the love

एफएनएन, मुरादाबाद : सोमवार सुबह आठ बजे टैंकर ने कार को रौंद दिया। हादसे में एक्सिस बैंक के प्रबंधक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा मुरादाबाद कुंदरकी मार्ग पर डोमघर गांव के पास हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। तीनों शवों को कार काट कर निकल गया है।

मुरादाबाद में एक्सिस बैंक के प्रबंधक सौरभ श्रीवास्तव अपने साथी अमित राणा और दिव्यांशु के साथ कार से चंदौसी की तरफ जा रहे थे। सुबह करीब आठ बजे डोमघर गांव और बिस्किट फैक्ट्री के बीच बंदर को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित हो गई। इस दौरान सामने से आ रहे टैंकर ने कार को रौंद दिया। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

पुलिस ने कार काटकर निकाले शव

घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कुंदरकी संजय कुमार पांचाल मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव कार काटकर मुश्किल बाहर निकाला है। हादसे के कारण मुरादाबाद कुंदरकी मार्ग पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि दोनों वाहनों को सड़क से हटवा कर यातायात सुचारु कराया जा रहा है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा रहे हैं। टैंकर का चालक मौके से फरार हो गया है।

Hot this week

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

इस्लामाबाद के अस्पताल में भीषण आग, 15 नवजातों की मौत की खबर; शॉर्ट सर्किट से हादसे का दावा

एफएनएन, इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार...

Topics

Uttarakhand में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, 52 मरीज संक्रमित; 16 का इलाज जारी

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand में स्वाइन फ्लू यानी इंफ्लुएंजा...

Tibet से आई बाढ़ ने मचाई तबाही, नेपाल में 105 भारतीय समेत 384 लोग लापता

एफएनएन, काठमांडू : Tibet उत्तरी नेपाल में बुधवार सुबह...

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img