03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

मदर्स डे से पहले किया मां का मर्डर : रुपये न देने पर घोंटा मां का गला, बेटी छुड़ाकर अस्पताल ले गई, नहीं बची जान

Spread the love

एफएनएन, पीलीभीत : पीलीभीत के बीसलपुर में पुलिस ने मोहल्ला बख्तावरलाल में शनिवार की शाम हुई वृद्धा की हत्या के आरोपी उसके पुत्र का रविवार को चालान कर दिया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया। जेल जाते वक्त आरोपी के चेहरे अपनी मां की हत्या करने का कोई मलाल नहीं दिखा।

मोहल्ला निवासी बंदू देवी (55) पत्नी रघुवीर शरण की शनिवार की शाम उनके घर में ही हत्या हो गई थी। बिंदू की पुत्री रचना देवी ने कोतवाली में सगे भाई ब्रजेश उर्फ सागर पर मां की जहर देकर और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। इस पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

पुलिस ने शनिवार को ही आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पुलिस के सामने ही सिगरेट पी रहा था। इससे लग रहा था कि उसे मां की हत्या का कोई गम नहीं है। पुलिस ने रविवार को आरोपी का चालान कर दिया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

 

  • आरोपी बोला- शराब के लिए पैसे नहीं देती थी मां 
चालान करने से पहले पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी मां उसे शराब पीने के लिए पैसे नहीं देती थी। इसलिए उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को दोपहर बाद पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। शाम को गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी के घर से शराब के 150 खाली पौव्वे बरामद किए हैं। मृतका की दूसरी पुत्री शीतल ने बताया कि भाई ने उसके सामने ही मां का गला दबाया था। शीतल ने बमुश्किल उससे मां को छुड़ाया और अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टर ने उसकी मां को मृत घोषित कर दिया।

  • अल्पशिक्षित है ब्रजेश

अपनी मां का हत्यारोपी ब्रजेश अल्पशिक्षित है। उसकी बहनों ने बताया कि ब्रजेश ने कक्षा पांच तक पढ़ाई की है और उसके बाद गलत संगत में पड़ गया।

  • छह माह पहले भी मां को दिया था जहर

मृतक बिंदू की पुत्री शीतल ने बताया कि ब्रजेश ने लगभग छह माह पहले भी उनकी मां को जहर दिया था। इससे उनकी हालत काफी बिगड़ गई थी। पुत्रियों ने उपचार में काफी पैसा खर्च कर अपनी मां को बमुश्किल बचा पाया था।

Hot this week

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Topics

Ramlila Maidan शुद्धिकरण पर महेंद्र भट्ट का बड़ा बयान, बोले- इसमें गलत क्या है ?

एफएनएन, मसूरी : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट...

Kedarnath धाम की बिजली व्यवस्था होगी हाईटेक, 11.12 करोड़ की नई 33 KV लाइन को मंजूरी

एफएनएन, देहरादून : Kedarnath नियामक आयोग (यूईआरसी) ने सोनप्रयाग...

Uttarakhand कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर मंथन

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की...

Amravati महिला अस्पताल के NICU में भीषण आग, तीन नवजात शिशुओं की मौत

एफएनएन, अमरावती : Amravati महाराष्ट्र के अमरावती जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img