03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

गंगा में डूबते व्यक्ति के लिए फरिश्ता बने यूपी सिंचाई विभाग के कर्मचारी

Spread the love

एफएनएन, हरिद्वार: कई बार लापरवाही के कारण लोगों की जान पर बन आती है. ऐसा ही एक मामला हरिद्वार जिले से सामने आया है. यहां नहाते समय हरियाणा का व्यक्ति भीमगोड़ा बैराज के पास गंगा में डूब रहा था. उसे बड़ी मुश्किल से यूपी सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने बचाया. सिंचाई विभाग के कर्मचारियों द्वारा व्यक्ति को बचाने का वीडियो भी सामने आया है.

बताया जा रहा है कि हरियाणा के कुछ लोगों का ग्रुप हरिद्वार घूमने आया था. रविवार पांच मई को ग्रुप के कुछ लोग हरिद्वार में लाल कोठी के पास गंगा में स्नान कर रहे थे. तभी वहां पर एक व्यक्ति का पैर फिसल गया और वो गंगा के गहने पानी में बहने लगा. मौके पर मौजूद लोगों ने उस व्यक्ति को बचाने का प्रयास भी किया, लेकिन इसमें वो कामयाब नहीं हुए. अपने दोस्त को डूबता देख उसके अन्य दोस्तों ने शोर मचा दिया.

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

गंगा में बहा व्यक्ति भी भीमगोड़ा बैराज के गहरे पानी में आकर फंस गया और काफी देर तक बाहर निकालने के लिए छटपटाता रहा. तभी भीमगोड़ा बैराज पर मौजूद यूपी सिंचाई विभाग के कर्मचारियों की नजर उस पर पड़ गई. उन्होंने तत्काल सूझबुझ से काम लेते हुए बड़ी सी रस्सी नीचे गंगा में डाली. उसी रस्सी की मदद से गहरे पानी में फंसे व्यक्ति को बाहर निकाला गया, जिसके बाद उस व्यक्ति की सांस में सांस आई और उसने यूपी यूपी सिंचाई विभाग के कर्मचारियों को धन्यवाद दिया.

यूपी सिंचाई विभाग के जेई हरीश प्रसाद ने इस वीडियो की पुष्टि की है. उन्होंने बताया कि कल पांच मई शाम को लाल कोटी से एक व्यक्ति बहता हुआ भीमगोड़ा बैराज तक पहुंच गया था, जो पानी में बुरी तरह फंसा हुआ था और बाहर निकलने के लिए छटपटा रहा था, जिसके बाद सिंचाई विभाग के कर्मचारियों ने रस्सी के सहारे उसे बाहर निकाला.

Hot this week

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police जिले के पुलिस विभाग में...

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...

Topics

Dehradun Police में बड़ा फेरबदल, 53 निरीक्षक-उपनिरीक्षकों के तबादले

एफएनएन, देहरादून : Dehradun Police जिले के पुलिस विभाग में...

Bjp प्रदेश कार्यसमिति में 2027 पर मंथन, नितिन नवीन देंगे जीत का मंत्र

एफएनएन, हल्द्वानी : Bjp हल्द्वानी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष...

Rawli Mahdood में नाले का कहर : पुलिया से गिरकर 6 साल की बच्ची बही, तलाश जारी

एफएनएन, हरिद्वार : Rawli Mahdood हरिद्वार के सिडकुल थाना...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img