03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

अखिलेश-डिंपल के रोड शाे के बाद सपाइयों का हंगामा, महाराणा प्रताप की प्रतिमा को किया अपमानित

Spread the love

एफएनएन, मैनपुरी : शनिवार शाम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को लेकर गाली गलौज की गई थी। रोड शो समाप्त होने के बाद सपा कार्यकर्ताओं ने करहल चौराहे पर हंगामा कर महाराणा प्रताप की प्रतिमा को अपमानित किया था। इन मामलों को लेकर कोतवाली में दो प्राथमिकी दर्ज कराई गई हैं।

जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने बमुश्किल उपद्रवी कार्यकर्ताओं को वहां से खदेड़ा। घटना की जानकारी मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता आक्रोशित हो गए। करहल चौराहे पर भाजपाइयों की भीड़ जमा होने लगी। भाजपा कार्यकर्ता उपद्रवियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे।

मौके पर पहुंचे भाजपाइयों ने जताया रोष

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन दिया और उनका आक्रोश शांत कराया। घटना को लेकर एक प्राथमिकी कोतवाली के उपनिरीक्षक हरिभान सिंह गौतम ने सौ अज्ञात समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ दर्ज कराई है।

जिसमें कहा गया है कि हाथ में समाजवादी पार्टी का झंडा लेकर और लाल टोपी लगाकर पैदल व बाइकों से आए सपा कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की मूर्ति पर चढ़कर अभद्र शब्दों का प्रयोग किया। वरिष्ठ नेताओं को लेकर भी अभद्र शब्दों का प्रयोग किया गया। जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंची। इसके साथ ही बिना अनुमति गुब्बारे और झंडों की लड़ी चौराहे पर बांध दी गई।

WhatsApp Image 2023-12-18 at 2.13.14 PM
IMG-20260328-WA0026
previous arrow
next arrow

आचार संहिता का उल्लंघन

सपा कार्यकर्ता नारेबाजी कर हूटिंग करते रहे। जिससे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। सपा कार्यकर्ताओं की इस हरकत से चौराहे पर भगदड़ मच गई। हालात बिगड़ते देख मौके पर अतिरिक्त फोर्स मंगवाना पड़ा। प्राथमिकी में उपद्रवियों की बाइकों के नंबर अंकित किए गए हैं। इसके साथ ही कहा गया है कि मौके पर मौजूद जनता द्वारा घटना के वीडियो बनाए गए। जिसके जरिए आरोपितों की पहचान की जा सकती है।

पीएम मोदी और सीएम योगी पर अभद्र टिप्पणी

दूसरा मामला भाजपा कार्यकर्ता अक्षय राठौर ने दर्ज कराया है। जिसमें कहा गया है कि अखिलेश यादव का रोड शो शाम करीब सात बजे सतीश नर्सिंग के पास जा रहा था तभी रोड शो में शामिल समाजवादी कार्यकर्ताओं द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर गाली गलौज की गई है। अक्षय राठौर ने गाली गलौज का वीडियो भी पुलिस को दिया है। दोनों मामले दर्ज करने के बाद पुलिस ने उपद्रवियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

Hot this week

Badrinath धाम चढ़ावा मामला: प्रमोद नौटियाल पर FIR दर्ज, पुलिस जांच शुरू, BKTC में मचा हड़कंप

एफएनएन, चमोली : Badrinath उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम...

Uttarakhand में लागू हुई स्टेट मिलेट पॉलिसी, किसानों की आय बढ़ाने पर धामी सरकार का जोर

एफएनएन, देहरादून : Uttarakhand सरकार राज्य के किसानों को आर्थिक...

Tehri के जाखणीधार में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, मीट व्यापारी गिरफ्तार

एफएनएन, टिहरी : Tehri उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल जिले...

Rudrapur में तराई विकास संघ चुनाव से पहले बवाल, डेलीगेट्स सूची पर उठा विवाद

एफएनएन, रुद्रपुर : Rudrapur में तराई विकास संघ के चुनाव...

Topics

दिनेशपुर में स्विमिंग पूल में नहाते समय युवक की संदिग्ध मौत

एफएनएन, रुद्रपुर : उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img