03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

अब भाजपा करेगी ट्रैक्टर पूजा

एफएनएन, नई दिल्ली:  कृषि कानूनों का कई जगह पर किसानों व राजनीतिक पार्टियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। इस विरोध प्रदर्शन के जवाब में भाजपा ने नया दांव चल दिया है। दिल्ली भाजपा अब ट्रैक्टर पूजा का कार्यक्रम करेगी और रैलियां निकालेगी। साथ में शहर के ग्रामीण इलाकों के किसानों से भी संपर्क करेगी। पार्टी नेताओं ने बताया कि 15 अक्टूबर तक 365 गांवों को कवर करने वाले अभियान की तैयारियों पर चर्चा की गई। दिल्ली प्रदेश भाजपा के महासचिव और अभियान के संयोजक कुलजीत चहल ने बताया कुमोदी सरकार द्वारा हाल में पारित विधेयकों को लेकर कांग्रेस और अन्य पार्टियां कैसे किसानों को गुमराह कर रही हैं, उसका पर्दाफाश करने के लिए ट्रैक्टर पूजा और ट्रैक्टर रैलियां अहम हिस्सा होंगी।

कृषि कानूनों के खिलाफ कांग्रेस ने फूंका था टैक्टर

किसान विरोधी कृषि कानूनों के खिलाफ सांकेतिक रूप से सोमवार को युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इंडिया गेट पर एक ट्रैक्टर फूंक दिया था। दिल्ली पुलिस ने इस बाबत पंजाब युवा कांग्रेस के प्रमुख बीरेंद्र सिंह ढिल्लों समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया है।

भाजपा ने लगयाा ये आरोप

भाजपा ने कांग्रेस पर माहौल को दूषित करने और ट्रैक्टर जलाकर किसानों को बदनाम करने का आरोप लगाया है। चहल ने कहा कि ट्रैक्टर पूजा करके और रैलियों से हम दिखाएंगे कि ट्रैक्टर किसानों की समृद्धि का स्रोत है और कांग्रेसियों को उनकी भलाई के लिए कोई चिंता नहीं है।

Hot this week

Topics

Cyber Fraud पर STF की नई पहल, 1930 कंट्रोल रूम में तैनात हुआ SBI का नोडल अधिकारी

एफएनएन, देहरादून : Cyber Fraud उत्तराखंड में लगातार बढ़...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img