03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
previous arrow
next arrow
Shadow

LJP का नीतीश (JDU) के खिलाफ बिहार विस चुनाव लड़ने का एलान

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

एफएनएन, पटना:  बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हर गठबंधन में सीट शेयरिंग का फॉर्मूला लगभग तय हो चुका है। हाल ही में बताया गया कि बीजेपी और JDU राज्य में बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही हैं। लेकिन अब NDA में दो फाड़ हो चुके हैं, क्योंकि LJP ने नीतीश कुमार नेतृत्व के खिलाफ चुनाव में उतरने का ऐलान कर दिया है। अब पार्टी ने रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में एनडीए के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ने का फैसला लिया है। LJP की संसदीय बोर्ड की बैठक में ये फैसला लिया गया है, पार्टी नेताओं के फैसले पर चिराग पासवान ने अंतिम मुहर लगाई।

‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’

लोक जनशक्ति पार्टी ने रविवार को फैसला लिया है कि पार्टी एनडीए गठबंधन की ओर से नीतीश कुमार की अगुवाई में विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगी। पार्टी ‘बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट’ नारे के साथ चुनाव मैदान में उतरेगी। हालांकि पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पूरी तरह से समर्थन किया है। इससे पहले सूत्रों के हवाले से खबर आई थी कि बिहार विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी ( LJP) अलग होकर चुनाव लड़ने का फैसला ले सकती है। विधानसभा चुनाव को लेकर एलजेपी की संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गई जिसमें फैसला लेना था कि एलजेपी एनडीए के घटक दलों के साथ मिलकर चुनाव लड़ेगी या फिर इस चुनाव में अकेले चुनाव मैदान में उतरा जाए। पार्टी ने NDA से अलग होने का फैसला लिया।

Stay connected via Google News
Follow us for the latest updates.
Add as preferred source on Google

Hot this week

Dehradun में वकील की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर वारदात को दिया अंजाम

एफएनएन, देहरादून : Dehradun के शिमला बायपास रोड स्थित...

Uttarakhand ने रचा नया इतिहास, पहली बार नेपाल को भेजी गई रेनबो ट्राउट मछली की खेप

एफएनएन, पिथौरागढ़ : Uttarakhand के मत्स्य पालन क्षेत्र ने...

Topics

assam के जोरहाट एयरबेस पर IAF का AN-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, राहत-बचाव कार्य जारी

एफएनएन, जोरहाट : assam के जोरहाट स्थित भारतीय वायुसेना के...

IMA Passing Out Parade 2026 : 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी, राष्ट्रपति मुर्मू ने किया सम्मानित

एफएनएन, देहरादून : IMA Passing Out उत्तराखंड की राजधानी देहरादून...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img