03
Gemini_Generated_Image_yb399pyb399pyb39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 9.45.28 AM
previous arrow
next arrow
Shadow

सर्दी में कोरोना वायरस को मिल सकती है ताकत, दो देशों ने जारी की चेतावनी

एफएनएन, नई दिल्ली ( देश-विदेश डेस्क ) : एक्सपर्ट लंबे वक्त से सर्दी में कोरोना महामारी के बढ़ने की आशंका जाहिर करते रहे हैं। ब्रिटेन और पाकिस्तान ने अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि सर्दी में कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। खतरे को देखते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने लोगों से मास्क पहनने की अपील की है। वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने भी कहा है कि क्रिसमस के वक्त और संभवत आगे भी, कोरोना के मामलों में उछाल आ सकता है। बोरिस जॉनसन ने यह बात स्वीकार की है कि देश में लगाई गईं पाबंदियों से कुछ लोग नाराज होंगे. लेकिन उन्होंने कहा कि यही समाधान है। जॉनसन ने कहा कि इस साल सबसे अधिक मुश्किल भरी सर्दी हो सकती है और हमें इसका सामना करना होगा। वहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भी कहा- ‘सर्दी में कोरोना की दूसरी लहर का खतरा है। मैं सभी लोगों से मास्क पहनने की अपील करता हूं ताकि मामले न बढ़ें. सभी दफ्तर और शैक्षिक संस्थाओं को मास्क का उपयोग सुनिश्चित करना चाहिए। हालांकि, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने उन संकेतों को खारिज कर दिया है कि वे अब भी कोरोना वायरस के कुछ प्रभावों से जूझ रहे हैं। बता दें कि अप्रैल में कोरोना से बीमार होने के बाद जॉनसन को आईसीयू में भर्ती होना पड़ा था. हालांकि, इलाज के बाद वे ठीक हो गए थे।

Hot this week

Champawat में सेना में भर्ती के नाम पर लाखों की ठगी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

एफएनएन, चंपावत : Champawat उत्तराखंड के चंपावत जिले में...

Uttarkashi में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, कालिंदी खाल से सभी 19 ट्रेकर्स सुरक्षित निकाले गए

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarkashi उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के...

Topics

Uttarakhand में मौसम सुधरते ही फिर शुरू हुई चारधाम यात्रा

एफएनएन, उत्तरकाशी : Uttarakhand चारधाम यात्रा आज सोमवार को...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img